Google Maps के ये 8 छुपे फीचर्स बदल देंगे आपका सफर, बिना नेट भी चलेगा, देखें पूरी जानकारी
हरियाणा डायरी, नई दिल्ली।
Google Maps new Feature : आज के डिजिटल दौर में अधिकांश लोग Google Maps का इस्तेमाल केवल किसी स्थान का रास्ता खोजने के लिए करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह ऐप एक स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट के रूप में विकसित हो चुका है। Google Maps में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो यात्रा को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के साथ समय और पैसे की भी बचत करते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ फीचर्स इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी काम करते हैं।
गूगल मैप का Offline Maps फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो ऐसे क्षेत्रों में यात्रा करते हैं जहां नेटवर्क की समस्या रहती है। उपयोगकर्ता पहले से किसी शहर या इलाके का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं। वहीं पार्किंग लोकेशन फीचर गाड़ी पार्क करने के बाद उसकी सटीक लोकेशन सुरक्षित रखने में मदद करता है, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन ढूंढना आसान हो जाता है।
Google Maps : ग्रुप ट्रिप लिस्ट और टोल टैक्स का अनुमान भी बताता है
जी हां दोस्तो अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बनाते हैं तो ग्रुप ट्रिप लिस्ट फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके जरिए सभी सदस्य अपनी पसंदीदा जगहों की सूची साझा कर सकते हैं और यात्रा का बेहतर प्लान तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल मैप अब यात्रा शुरू होने से पहले संभावित टोल टैक्स का अनुमान भी दिखाता है, जिससे यात्रियों को अपने खर्च का अंदाजा पहले ही हो जाता है।

इतना ही नहीं, गूगल मैप ऐप का एरिया बिजनेस फीचर किसी मॉल, बाजार, कैफे या अन्य सार्वजनिक स्थान पर मौजूद भीड़ की जानकारी देता है। इससे लोग कम भीड़ वाले समय का चयन कर सकते हैं और अनावश्यक इंतजार से बच सकते हैं। वहीं इसका टाइमलाइन फीचर उपयोगकर्ताओं को यह देखने की सुविधा देता है कि वे पिछले दिनों किन-किन स्थानों पर गए थे। यह सुविधा यात्रा रिकॉर्ड रखने के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है।
Google Maps : इंडोर मैप, नो बिफोर यू गो फीचर भी कमाल के
गूगल मैप बड़े एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और शॉपिंग मॉल के अंदर भी नेविगेशन की सुविधा देता है। इंडोर मैप फीचर की मदद से उपयोगकर्ता भवन के अलग-अलग फ्लोर, दुकानों और जरूरी सुविधाओं की लोकेशन आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा नो बिफोर यू गो फीचर किसी स्थान पर जाने से पहले वहां के रिव्यू, फोटो, भीड़भाड़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराता है, जिससे बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
तकनीक के लगातार विकास के साथ Google Maps अब सिर्फ दिशा बताने वाला ऐप नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसा स्मार्ट प्लेटफॉर्म बन गया है जो यात्रा की पूरी योजना बनाने से लेकर रास्ते में आने वाली चुनौतियों को आसान बनाने तक हर कदम पर उपयोगकर्ताओं की मदद करता है।










