Shikhar Dhawan second marriage : भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन विदेशी गर्लफ्रेंड से करेंगे दूसरी शादी
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी जानकारी, फैंस में खुशी की लहर
Shikhar Dhawan second marriage : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर और पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। इस बार भी उनकी दुल्हन विदेशी होगी। इसके लिए शिखर धवन ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इससे धवन के फैंस भी खुश हैं। अब शिखर धवन आयरलैंड की सोफी शाइन से शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं।
सोमवार को शिखर धवन ने अपनी सगाई की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शिखर धवन और सोफी शाइन दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। शिखर धवन की पहली शादी आस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से हुई थी। आयशा उम्र में धवन से 12 साल बड़ी थीं। साथ ही व 2 बच्चों की मां भी थी। करीब दो साल पहले अक्टूबर-2023 में दोनों का तलाक हो होने के बाद शिखर धवन सिंगल थे। अब फिर से उन्होंने घोषणा की है कि वे सोफी से शादी करने जा रहे हैं।
Shikhar Dhawan second marriage : यूएई में हुई थी सोफी से मुलाकात
शिखर धवन की दुल्हन बनने जा रही आयरलैंड निवासी सोफी से उनकी मुलाकात यूएई में हुई थी। सोफी शाइन फिलहाल अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नार्दन ट्रस्ट प्रोडक्शन में कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात यूएई में हुई और अब भी सोफी यूएई में ही हैं। इससे पहले शिखर धवन की पहली शादी वर्ष 2012 में हुई थी। तब उनकी दुल्हन बनी थी आयशा।
आयशा 2 बेटियों की मां तलाकशुदा महिला थीं। शिखर धवन व आश्या का एक बेटा है, जोरावर। हालांकि तलाक के बाद से जोरावर को आश्या ने शिखर धवन से दूर कर दिया। इसको लेकर अदालत में भी मामला चला था। तलाक के फैसले के दौरान अदालत ने माना था कि शिखर धवन को उनके इकलौते बेटे से दूर रखा गया। इससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
तब अदालत ने धवन को मिलने और वीडियो काल की अनुमति दी थी। इसके बावजूद वे अपने बेटे से नहीं मिल पाए। धवन ने कहा था कि उन्हें बेटे से वर्चुअल बातचीत से भी रोक दिया गया है। इसको लेकर कई बार धवन शिखर धवन का दर्द सामने आ चुका है।

Shikhar Dhawan second marriage : इंस्टा पर लिखी दिल की बात
शादी से पहले शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। धवन ने लिखा कि मुस्कान से लेकर सपने सांझा करने तक। हमारी सगाई के मौके पर मिले प्यार, दुआएं और हर अच्छी दुआ के लिए आपका शुक्रिया। हमने हमेशा के लिए साथ रहना चुना है।
Shikhar Dhawan second marriage : पिछले साल सार्वजनिक किया था रिश्ता
शिखर धवन ने साफी शाइन से अपना रिश्ता पिछले साल यानी 2025 में सार्वजनिक किया था। अब उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान किया है। इसी जानकारी धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है। उन्होंने 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए जानकारी दी थी। दुबई में चैंपियंस ट्राफी मैच के दौरान पिछले साल ही शिखर धवन और सोफी शाइन एक साथ नजर आए थे।
Shikhar Dhawan second marriage : क्रिकेट में शिखर धवन
शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई और 2022 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला। 2010 में उन्होंने टी-20 और 2011 में भारत के लिए वनडे मैच की शुरूआत की। इसके बाद 2013 में उन्होंने टेस्ट मैच खेला। ऐसे में वे भारतीय टीम में तीनों फार्मेट खेल चुके हैं। शिखर धवन ने भारत टीम के तौर पर167 एकदिवसीय, 68 टी-20 और 34 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 शतक और 55 अर्धशतक बनाए।










