Haryana Board 12th Result : हरियाणा विद्यालय बोर्ड के परीक्षा परीक्षा परिणाम में छाया जींद व कैथल, पलवल सबसे पीछे
जींद व कैथल के सबसे अधिक 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी हुए पास, पलवल जिले में महज 75.79 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिली सफलता।
Haryana Board 12th Result : हरियाणा डायरी
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार यानी 13 मई को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें जींद व कैथल जिला के विद्यार्थियों ने बाजी मारते हुए सबसे अधिक सफलता पाई है। वहीं पलवल जिला सबसे पीछे रहा है। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जींद व कैथल जिलों के 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पलवल की पास प्रतिशत महज 75.79 रहा है।
शिक्षा बोर्ड पहले ही साफ कर दिया था कि मंगलवार को दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसके अनुसार ही मंगलवार शाम करीब 4 बजे शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. पवन शर्मा द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया गया। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की बात की जाए तो रेवाड़ी जिले की छात्रा दीपिक पुत्री अशोक कुमार पूरे हरियाणा में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही है।
कला संकाय में 499 अंक
दीपिका ने इस परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इससे भी बड़ी बात यह है कि दीपिका ने हिंदी जैसे विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हालांकि इसके अलावा भूगोल, राजनीतिक शास्त्र व सीपीयू में भी उनका परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
हालांकि गणित विषय में दीपिक 90 अंक प्राप्त कर पाई और अंग्रेजी में उसके अंक 99 रहे। दीपिका रेवाड़ी जिला के चिन्हड़ गांव के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की है।
बेटियों ने जमाया पहले 3 स्थानों पर कब्जा
इस बार भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियों का ही कब्जा रहा है। 12वीं के रिजल्ट में जहां दीपिका प्रथम स्थान पर रही हैं। वहीं दूसरे स्थान पर और उदिता तीसरे स्थान पर रही है। दीपिका ने जहां 499 अंक हासिल किए हैं, वहीं उदिता ने 498 और योगिता 497 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही है। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड का परीक्षा परिणाम 84. 67 प्रतिशत 10 हजार से अधिक छात्र हुए फेल
शिक्षा बोर्ड सचिव डा. पवन शर्मा के अनुसार सीनियर सैकेण्डरी नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा है। हालांकि ओपन से परीक्षा देने वाले यानी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 69.57 प्रतिशत रहा है। डा. पवन शर्मा ने बताया कि इस बार नियमित परीक्षा में 242,856 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,05,618 पास हुए हैं।
वहीं 10,498 परीक्षार्थी फेल रहे। इसमें परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या 1,19,893 थी। इसमें से 1,05,467 छात्राएं पास हुई हैं। ऐसे में छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97 रहा है। वहीं छात्रऋों की बात की जाए तो 1,22,963 ने परीक्षा दी थी। इसमें 1,00,151 पास हुए हैं। यानी 81.45 लड़के पास हुए हैं। ऐसे में 6.52 प्रतिशत छात्राएं छात्रों के मुकाबले अधिक पास हुई हैं। हालांकि कला संकाय में परीक्षा परिणाम 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 और कॉमर्स में पास प्रतिशत 88.20 रहा है।
पिछले साल भी फिसड्डी रहा था पलवल
बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस बार सबसे अधिक पास प्रतिशत जींद और कैथल जिलों में रहा है। यहां के 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसके मुकाबले यदि पलवल जिले की बात की जाए तो 75.79 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। ऐसे में प्रदेश के 22 जिलों में से 21वें स्थान पर पलवल आ गया है। 2024 में शैक्षणिक सत्र में भी पलवल जिला का परीक्षा परिणाम 76.17 प्रतिशत रहा था।
योगिता ने सात घंटे की पढ़ाई
वहीं परीक्षा तीसरे स्थान पर रहने वाली जींद निवासी योगिता किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने बताया कि वे 7 घंटे तक पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग किया और वैसे सोशल मीडिया से दूर रहीं। योगिता ने बोर्ड परीक्षा में 497 अंक प्राप्त किए हैं। मूल रूप से काकड़ौद गांव निवासी योगिता के पिता बलवान सिंह खेती करते हैं और मां कविता देवी गृहणी हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार काफी खुश है।










