देश में E Passport की शुरुआत, देखें कौन से डाक्यूमेंट जरूरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

E Passport Kaise banvayen : दूसरे देशों की तर्ज पर अब भारत में भी ई-पासपोर्ट (E Passport) की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि ई-पासपोर्ट दिखने में सामान्य पासपोर्ट की तरह ही होता है। बस इसके कवर पेज पर एक चिप लगी होती है। इसी माइक्रो चिप में नागरिक के बारे में सभी सूचनाएं दी गई है। E Passport पासपोर्ट कैसे बन सकता है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।

सबसे पहले बता दें कि E Passport होता क्या है। ई-पासपोर्ट स्थानीय पासपोर्ट की तरह ही दिखाई देता है। पासपोर्ट के कवर पेज पर छोटी-सी गोल्डन चिप लगी होती है। इस चिप में नागरिक के बारे में निजी डिटेल दी गई होती है। इस चिप निजी सूचनाएं जैसे कि बायोमेट्रिक डेटा, फिंगरप्रिंट और व्यक्तिगत सूचनाएं डिजिटल रूप में स्टोर रखी जाती है।

कोई भी कर सकता है E Passport के लिए आवेदन

ये चिप बताने में सहायक करती है कि ये एक ई-पासपोर्ट है। इसके अतिरिक्त असली चिप पासपोर्ट के अंदर रहती है। इसमें अहम बात यह है कि ई-पासपोर्ट के लिए हर कोई आवेदन कर सकता है। फिर चाहे अब नया पासपोर्ट बना रहे हों, या इसे रिन्यूअल करवा रहे हों। हालांकि ध्यान दें कि, यदि ये आपको शहर में अभी तक नहीं आया है, तो आप इसे नहीं करा सकते।

E Passport Online Apply Document Process
E Passport Online Apply Document Process

ऐसे करें आवेदन (e-Passport Documents)

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद यदि आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करें।
  • वहीं आप पुराने यूजर है तो इसमें डायरेक्ट लॉगइन करें।
  • इसके बाद आप फॉर्म में मांगी की जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
  • फिर आपको इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है।
  • फिर आपके पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई होंगे।
  • अंत में आपका पासपोर्ट घर में डिलीवर हो जाएगा।

इन दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी (e-Passport Documents)

ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आपको प्रूफ के लिए कुछ दस्तावेज सबमिट करें-

  • ID प्रूफ की जरुरत पड़ेगी।
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • प्रूफ ऑफ एड्रेस
  • बिजली का बिल
  • प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ
  • बर्थ सेटिफिकेट की जरुरत पड़ेगी।

इतनी लगेगी फीस (e-Passport Documents)

ई-पासपोर्ट की फीस में कोई बदलाव नहीं है। ये पहले जैसे ही है। ई-पासपोर्ट के लिए फीस कुछ इस प्रकार लगेगी-

पासपोर्ट टाइप                फीस
36 पेज वाली बुक           1500 रुपये
60 पेज वाली बुक           2000 रुपये

आवेदक ध्यान दें, यदि तत्काल सेवा चुनते हैं तो ये फीस 3500 से 4000 रुपये तक बढ़ सकती है, तो आप आवेदन भरने से पहले सुनिश्चित रुप से फीस को अवश्य जानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button