Haryana Weather : फिर बदलेगा मौसम 11 से 14 जून तक हरियाणा सहित इन राज्यों में झमाझम बारिश
पंजाब के ऊपर बन रहा साइक्लोनिक सरकुलेशन, पहाड़ों की ओर बढ़ेगा पश्चिमी विक्षोभ
Haryana Weather : एक ओर जहां दक्षिण भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं अगले 4 दिन हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के लिए राहत देने वाले होंगे। क्योंकी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में 11 से 14 जून तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है।
हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को दिन शुष्क और गर्म बताया था, लेकिन अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बेशक दिन के समय बारिश व ओलों का असर मौसम में नहीं दिखा, लेकिन रात के समय कुछ राहत जरूर मिली है।
11 जून की रात से शुरू होगा प्रभाव
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एमएल खीचड़ के अनुसार मौसम में बदलाव 11 जून की रात से शुरू होगा। इसके बाद 14 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। डा. खीचड़ के अनुसार 11 जून को पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। ऐसे में 11 जून रात से 13 जून रात तक हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अचानक बदला मौसम
इससे पहले 9 जून को भी मौसम अचानक बदल गया था। दिन भर भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के कारण हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक, जींद, हिसार सहित कई अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे हैं। वहीं आने वाले समय में मौसम के प्रभाव से दिन के तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि रात का तापमान कु छ बढ़ सकता है।
गर्मी से नहीं मिली राहत
बेशक मंगलवार को मौसम में हुए बदलाव के बाद बुधवार को दिन भर जबरदस्त गर्मी रही। उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद आधे हरियाणा में लू जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक तापमान रहा। इससे पहले मंगलवार को भी दिन में लू की स्थिति रही।
रोहतक में सबसे अधिक 45.9 डिग्री तक पहुंच गया। रोहतक लगातार प्रदेश का सबसे अधिक गर्म शहर बना हुआ है। हालांकि अधिक गर्म रहने वाले हिसार में तापमान 44.8 डिग्री ही रहा। जबकि ठंडे जिलों में शामिल अंबाला में भी तापमान 43.6 डिग्री और करनाल में 43.4 डिग्री पहुंच गया। हालांकि गुरुग्राम में तापमान महज 43.1 डिग्री तक ही रिकार्ड हुआ।
50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है आंधी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिन तक मौसम में बदलाव के दौरान तेज आंधी भी रहेगी। इस दौरान 11 व 12 जून को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। साथ ही 11 से 14 जून तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक गति से आंधी रहेगी।
उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 जून मौसम में हो रहे बदलाव का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों में रहेगा। इस दौरान हरियाणा के साथ-साथ पंजबा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। IMD ने अलर्ट जारी किया है कि पर्यटन स्थलों पर लोग सावधानी से रहें।
30 जून तक भिगोएगा मानसून
वहीं मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मानसून 30 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। गौरतलब है कि केरल में मानसनू ने 4 जून को दस्तक दी थी। हालांकि केरल में मानसून देरी से पहुंचा था। अब 25 से 30 जून तक मानूसन दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में राहत लेकर आएगा।










