Haryana Weather Update : हरियाणा में 31 जनवरी तक 5 दिन बारिश का अलर्ट
देखें किस-किस तारीख को होगी बारिश
Haryana Weather Update : हरियाणा में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग द्वारा एक सप्ताह का बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आगामी 10 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते चार से पांच दिन बारिश की संभावना है। 22 जनवरी, 24, 25 और 26 जनवरी को बारिश की संभावना बनी रहेगी।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 20 व 21 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

Haryana Weather Update : देखें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने तथा रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार 29 और 30 जनवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे उत्तर भारत पर होगा। इस दिन भी बारिश की संभावना है तो वहीं फरवरी में ठंड बरकरार रहेगी।
Haryana Weather Update : सुधरेगा एक्यूआई
इस बार सर्दी के मौसम में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसका असर प्रदूषण के स्तर पर भी दिख रहा है। अब बारिश होने से हरियाणा में प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। क्योंकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में प्रदूषण काफी अधिक है। 18 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे राेहतक में एक्यूआई का स्तर 543 रहा। वैबसाइट aqi.in के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई 772 तक पहुंच गया। वहीं साथ लगते हरियाणा के जिले फरीदाबाद में AQI 630 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में AQI 414 तक पहुंच गया। अंबाला में भी एक्यूआई 242 तक पहुंच गया। जींद में AQI 284 व करनाल में 376 रहा।










