Tata Curvv.ev SeriesX : TATA मोटर्स ने भारतीय बाजार में उतारी पहली कूपे SUV, फीचर्स की भरमार

502 किलोमीटर किलोमीटर रेंज के साथ ev कार जानें कीमत और अन्य फीचर

Tata Curvv.ev SeriesX : भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रोनिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सभी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में अपनी एक से बढ़कर एक गाड़ियां पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में TATA Curvv ev SeriesX भी लांच हो गई है। यह भारत की पहली कूपे SUV है। कंपनी इस ईवी कार की रेंज 502 किलोमीटर क्लेम कर रही है। ऐसे में भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह कार काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

देश की पहली कूपे SUV कर्व ईवी की नई सीरीज X की भारतीय बाजार में कीमत 16.99 लाख रुपये तय की गई है। यह कीमत मुंबई में एक्स शोरूम है। अलग-अलग शहर के अनुसार कीमत में कुछ अंतर आ सकता है। टाटा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा ईवी देश की पहली कूपे SUV कर्व लांच करने वाली कंपनी बन गई है।

गाड़ी के 2 मुख्य वैरिएंट

इस कार के निर्माताओं द्वारा 2 मुख्य वैरएंट्स पेश किए गए हैं। कर्व ईवी सीरीज X में अकम्पलिश्ड X 55 और इ्म्पावर्ड X 55 दो विकल्प यूजर्स को मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी द्वारा नया प्रयोग रंग को लेकर किया गया है। क्योंकि नाइट्रो क्रिमसन कलर भी जोड़ा है। यह रंग फलेम रेड की तुलना में अधिक प्रीमियम और कम चमकिला रहता है। इसके अलावा यह कार आइकॉनिक डार्क कलर ऑप्शन में भी मिल जाएगी। वहीं इस कार को सबसे विशेष बनाती है टाटा का विश्वास। क्योंकि लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी साथ मिल रही है।

55 kWh पावरफुल बैटरी पैक

हालांकि टाटा मोटर्स ईवी सेग्मेंट में कई कार उतार चुका है, लेकिन अब पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कर्व ईवी के नए सीरीजएक्स मॉडल में लांच की है। इस कार में 55 kWh का पावरफुल और शानदार बैटरी पैक दिया जा रहा है। इसकी रेंज 502 किलोमीटर क्लेम की जा रही है। यह रेंज ARAI सर्टिफाइड है और बैटरी पर लाइफटाइम वॉरंटी भी दी जा रही है।

ईवी पोर्टफोलियो हुआ मजबूत

टाटा मोटर्स पैसेंजर वाहन बाजार में विशाल रेंज उपलब्ध करवा रहा है। अब इस नई गाड़ी के साथ कंपनी का ईवी पोर्टफोलियो और भी मजबूत हुआ है। कर्व ईवी के सीरीज में X मॉडल में 3 वेरिएंट का विकल्प मिल रहा है। इसके पहले वैरिएंट Accomplished X 55 की एक्स शोरूम कीमत मुुंबई में 16.99 लाख रुपये है।

जबकि Empowered X 55 वेरिएंट की कीमत 19.19 लाख रुपये और Empowered X 55 #DARK एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये निर्धारित की गई है। नए कलर ऑप्शन के साथ यह कार भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है।

दमदार इंजन के साथ हाईवोल्टेज बैटरी

टाटा कर्व ईवी SeriesX को को दमदार इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। यह गाड़ी acti.ev आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है, जिसका प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। क्योंकि इस तकनीक को भविष्य की टेक्नॉलजी के रूप में जाना जाता है। कार में 55 kWh का पावरफुल बैटरी पैक के साथ 167 हॉर्सपावर का 215 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट क्षमता वाला इंजन है। साथ ही हाई वोल्टेज बैटरी और इस पर भी लाइफटाइम वॉरंटी ग्राहकों को संतुष्ट करने में मदद करेगी।

फीचर की भरमार, ऐसी शानदार कार

क्योंकि इस कार को भविष्य की तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है, में इसकी खूबियां भी लाजवाब होने वाली हैं। Curvv ev Accomplished X 55 की बात की जाए तो पैनोरमिक सनरूफ, डुअल 26.03 सेंटीमीटर डिजिटल क्लस्टर के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल रहा है।

टाटा की गाड़ियां अपनी सुरक्षा के लिए खासी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में इस कार में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू स्पॉट मॉनिटर भी मिल रहा है। पहली बार भारत में किसी कार में R-Comfort सीट पैसिव वेंटिलेशन के इस कार में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

दूसरे वैरिएंट Curvv.ev Empowered X 55 में सिनेमैटिक सिस्टम टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट 31.24 सेंटीमीटर का होने वाला है। साथ ही इसमें 9 स्पीकर का JBL साउंड सिस्टम भी दिया जाएगा। फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड होने वाली हैं और जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट, फ्रंक, वीइकल टू वीइकल (V2V), वीइकल टू लोड (V2L) चार्जिंग तकनीक मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button