Jalore Steel Bridge : मधुमक्खियों ने मौका दिया तो शुरू हुआ पुल का काम

23 दिन तक अटका रहा जालोर में स्टील पुल पर बैरिंग लगाने का काम

Jalore Steel Bridge : राजस्थान के जालोर में सामतीपुरा रोड पर आखिरकार एक बार फिर से स्टील पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। यह काम पुल पर मखुमखियों के छत्ते होने के कारण अटका हुआ था। अब मधुक्खियों ने अपना स्थान लिया है। इसके चलते निर्माण एजेंसी को काम करने का मौका मिल गया है। उम्मीद है कि यह पुल जनवरी 2026 में पूरा हो जाएगा।

हालांकि जालोर में बन रहे इस पुल का काम पिछले एक साल से अटका हुआ था। यहां बन रहे स्टील ब्रिज पर बैरिंग लगाने का काम अब पूरा कर लिया गया। पिछले 23 दिनों से यहां पर मधुमक्खियों के छत्ते होने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। यहां काम करने पर मधुमक्खियों ने मजदूरों पर पर हमला कर दिया था। इसके चलते काम को रोक दिया था।

Jalore Steel Bridge : 4 बार हटाए छत्ते

यहां काम करने के लिए ऐसा नहीं है कि प्रयास नहीं किए गए हों। मधुमक्खियों के छत्तों का चार बार हटाया गया, लेकिन फिर से यह मधुमक्खियां वहीं पर आ जाती, जहां पर बैरिंग का काम किया जाना था। काम नहीं हो पा रहा था। अब मधुमक्खियों ने आखिरकार खुद ही काम करने वाली जगह को छोड़ दिया है। मधुमक्खियां बैरिंग लगाने वाले हिस्से को छोड़ कर दूसरी जगह चली गई हैं।

यह राहत मिलते ही निर्माण एजेंसी ने भी काम में तेजी लाई और पिलर के एक हिस्से में दो बैरिंग लगा दिए गए। क्योंकि मधुमक्खियां दूसरे छोर चली गई हैं, ऐसे में इसलिए दोपहर बाद उनको उड़ाने के लिए प्रयास हुआ। लंबी मशक्कत के बाद तीसरा बैरिंग लगाने में भी सफलता मिली है। हालांकि इसमें अब चौथा बैरिंग भी लगा दियाग या है।

Jalore Steel Bridge : मधुमक्खियों ने मौका दिया तो शुरू हुआ पुल का काम
Jalore Steel Bridge : मधुमक्खियों ने मौका दिया तो शुरू हुआ पुल का काम

Jalore Steel Bridge : तेजी से काम होने की उम्मीद

यह काम होने के बाद अब स्टील पुल बनने के काम में तेजी आने की संभावना है। यह पुल नेशनल हाईवे-325 बाईपास रोड पर बना रहा है। यह पुल 450 टन क्षमता का स्टील ढांचा है। बैरिंग लगाने का काम पूरा होने के बाद अब पुल की ऊपरी सतह पर बचा हुआ काम भी किया जा सकेगा। इसके दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद वाहनों के लिए खोला जा सकता है।

Jalore Steel Bridge :  शहर के लिए बहुत खास परियोजना

यह परियोजना जालोर शहर के लिए बहुत ही खास है। गौरतलब है कि जालोर ग्रेनाइट पत्थर का बड़ा केंद्र है। ऐसे में भारी सामान से लदे हुए वाहन शहर में परेशानी पैदा करते थे। इस परियोजना के पूरा होने पर अब बाईपास का रास्ता बन जाएगा। इससे शहर में व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। ऐसे में शहर के लोगों के लिए यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है।

Jalore Steel Bridge : जनवरी में काम पूरा होने की उम्मीद

अब पुल का मुख्य काम हो चुका है। ऊपरी सतह का काम अब तेजी से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी तक काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद इस पुल को यातायात के लिए खोला जा सकेगा। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी। दूसरी ओर सांकरना-जवाई नदी के दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम भी तेजी किया जा रहा है। इस पूरी परियोजना के अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button