low budget e bike : लो बजट की यह ई-बाइक देंगी जबरदस्त परफोरमेंश
बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग, आकर्षक फीचर के साथ लें तकनीक का मजा
low budget e bike :बदलते समय के साथ पेट्राेल वाहनों की बजाय ई-वाहनों की मांग काफी बढ़ रही है। गाड़ियों के साथ-साथ भारतीय ग्राहक ई-बाइक को भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि बाजार में स्थानीय स्तर पर तैयार काफी सारे ब्रांड ई-बाइक व स्कूटर बना रहे हैं। लेकिन ग्राहकों को बड़े ब्रांड की अच्छी टिकाऊ ई-बाइक की तलाश रही है। अब यह तलाश पूरी हुई। लो बजट में भी कई ऐसी ई-बाइक हैं, जो आपके मन को भा जाएंगी।
हालांकि ई-वाहनों का बाजार अभी काफी तेज है, लेकिन इनके प्रदर्शन व किफायती होने के कारण ग्राहक इनकी ओर बढ़ रहे हैं। ई-वाहन खरीदने में एक बार महंगे जरूर लगते हैं, लेकिन महंगे होते पेट्रोल व डीजल को देखते हुए ई-वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत के वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक चालित वाहनों की मांग में तेजी देखी जा रही है।
दीवाली पर हर कोई अपने बजट व जरूरत के हिसाब से वाहन लेने की योजना बनाता है। इस मौके पर काफी छूट भी मिलती है। ऐसे में ई- बाइक लेने का यह सही मौका हो सकता है। बाजार में Ola Roadster X, Oben Rorr EZ, Revolt RV1,Matter Aera 5000 व Ultraviolette F77 SuperStreet जैसी बाइक हैं, जो 5 लाख रुपये से कम मूल्य में आपके घर आ सकती हैं। इनकी मांग कम कीमत व शानदार प्रदर्शन के कारण अधिक है।
प्रयोग में किफायती होने के कारण लगातार भारतीय बाजार इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहा है। ग्राहकों का रूझान ई-वाहनों की ओर बढ़ा है। हालांकि गाड़ियों में काफी ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। अब दुपहिया वाहनों का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण है इन वाहनाें को चलाने में आने वाला खर्च। वाहन को चलाने में कम खर्च होने के कारण हर कोई ई-वाहन लेना चाहता है। इसमें एक बार ही खर्च होता है। लंबे समय तक खर्च की चिंता नहीं रहती।
चालने के खर्च के अलावा यह वाहन पर्यावरण के लिए भी काफी बेहतर हैं। साथ ही कई प्रकार की रोकटोक भी नहीं रहती। साथ ही पंजीकरण जैसे खर्च भी विशेष छूट मिलती है। ऐसे में पांच इलेक्ट्रिक बाइक ऐसी हैं, जो कम बजट में आपके घर आ सकती हैं। बेशक बजट कम है, लेकिन इन बाइक में फीचर काफी आकर्षक हैं।
low budget e bike : Ola Roadster X 2.5 kWh
एक्स-शोरूम कीमत 74,999 रुपये के साथ यह बाइक भारतीय बाजार की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक श्रेणी में आती है। इसको कम बजट के साथ आकर्षक फीचर के लिए पसंद किया जा रहा है।कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि एक बार चार्ज करने के बाद बाइक को 140किलोमीटर तक बिना रूके चलाया जा सकता है। कंपनी द्वारा Ola Roadster X बाइक में 2.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। साथ ही गति की भी कोई सीमा नहीं है। यह आकर्षक बाइक 105 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है। कंपनी द्वारा यह अधिकतम गति क्लेम की जाती है। सबसे विशेष बात यह है कि इस बाइक को केवल 3.4 सैकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पर लेया जा जा सकता है।
low budget e bike : Revolt RV1
इस बाइक की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 94,990 रुपये है। Revolt RV1 बाइक में 2.2kWh बैटरी का पैक दिया गया है। यह बाइक कंपनी के दावे के अनुसार एक चार्ज में 100 किलोमीटर तक चल सकती है। युवाओं को ध्यान में देखते हुए कंपनी द्वारा इसको शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन रंगों में उतारा गया है। ऐसे में युवाओं को यह बाइक काफी पसंद आ रही है। लंबी रेंज और अच्छे लुक के कारण Revolt RV1 की मांग बढ़ रही है।
low budget e bike : Oben Rorr EZ 2.6kWh
भारतीय बाजार में स्पोर्टस लुक वाली बाइक अधिक पसंद की जा रही हैं। ऐसे में Oben Rorr EZ बाइक बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि इसकी एक्सशोरूम कीम एक लाख रुपये है। साथ ही बाइक में 2.6kWh बैटरी पैक की व्यवस्था की गई है। हालांकि अलग वेरिंट भी बाजार में हैं। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर बाइक 110 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। ऐसे में यह बाइक काफी बेहतर फीचर दे रही है। लुक भी स्पोर्टस होने के कारण इसको पसुद किया जा रहा है।
low budget e bike : Matter Aera 5000
परंपरागत बाइक स्टायल व मार्डन लुक को एक साथ मिलते हुए Matter Aera 5000 बाइक बेहतर विकल्प हो सकता है। बेशक इसकी कीमत कुछ अधिक है, लेकिन इसके फीचर भी एक से बढ़कर एक हैं। Matter Aera 5000 की एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में 1.81 लाख रुपये है। बाइक को सिंगल चार्ज पर 172 किमी तक चलाया जा सकता है और अधिकतम गति 105 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक में 7-इंच TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। इससे बाइक का लुक और भी अधिक प्रभावशाली बनता है।
low budget e bike : Ultraviolette F77 SuperStreet
महंगी बाइक और बेजोड़ फीचर को संजोए हुए Ultraviolette F77 SuperStreet बाइक है। इलेक्ट्रिक बाइक में यह अलग फील देती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह अब तक की सबसे फास्ट ई-बाइक में शामिल है। बाइक की अधिकतम गति सीमा 155 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक इतनी फास्ट है कि केवल तीन ही सेकंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ लेती है। निर्माता कंपनी के अनुसार एक बार इस बाइक को पूरी चार्ज कर 211 किलोमीट तक चलाया जा सकता है। जो अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण फीचर है।










