Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, देखें आज क्या है 24 कैरेट, 22K, 18K सोना और चांदी के ताजा भाव
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में दिवाली के बाद फिर से बदलाव हुआ है। हालांकि इस साल सोना और चांदी की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि हुई है और दोनों ही धातू ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी हैं। आइए आपको बता देते हैं सोना और चांदी की ताजा कीमतें क्या हैं।
वरिष्ठ विश्लेषकों के अनुसार आने वाले दिनों में सोना और चांदी सस्ता होगा या महंगा होगा, ये सारी बातें हम आपको बताएंगे। एमसीएक्स (MCX) बाजार के मुताबिक एक ग्राम चांदी की कीमत 163 रुपए है। आठ ग्राम चांदी की कीमत 13004 रुपए और 10 ग्राम चांदी का भाव 1630 रुपए है। एक किलाग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 63 हजार पर आ गई है। इजरायल और गाजा के बीच हुए सीज फायर को लेकर तनाव जारी है, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिल रही है।
अब बात करते हैं 18 कैरेट सोने की। भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत आज एक ग्राम सोने की कीमत 10620 रुपए। 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 6 हजार 200 रुपए है। 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 22 कैरेट एक ग्राम सोने की कीमत 12738 रुपए है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 27 हजार 380 रुपए है। पिछले हफ्ते के अंतिम दिन बड़ी गिरावट के बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

24 कैरेट सोने की बात करे तो आज इसकी 1 ग्राम सोने की कीमत 13045 रुपए है। 8 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 4 हजार 360 रुपए और 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 450 रुपए है। ये जो कीमतें बताई गई हैं, यह होल सेल की कीमतें हैं। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी और बनाने का चार्ज मार्केट के हिसाब से अलग-अलग लगेगा।
कीमतों के साथ-साथ हम ग्राहकों को ये बता देना चाहते हैं कि जब भी आप सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) खरीदने के लिए बाजार जाएं तो हमेशा जांच परख कर ही सोना चांदी खरीदें। साथ ही ध्यान रखें कि आप जो भी सोना-चांदी खरीदें, उसे पर हॉलमार्क दिया गया हो और हॉलमार्क देखकर ही सोना चांदी खरीदें क्योंकि इससे सोने चांदी की शुद्धता की पहचान की जा सकती है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज का सोना-चांदी का क्या रेट रहा, नीचे टेबल में देखें
शुद्धता आज के रेट
सोना 24K 127633 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23K 127122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22K 116912 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18K 95725 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14K 74665 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 163050 रुपये प्रति किलोग्राम










