Sona Chandi Price Today : 10 दिन में 11 हजार रुपए गिरी सोने की कीमतें, 38 हजार टूटा चांदी का रेट
देखें आज के ताजा भाव और दिवाली पर क्या थे सोना-चांदी के भाव
Sona Chandi Price Today : त्योहारी सीजन में देश में सोना-चांदी की कीमतों ने तेजी से आसमान छू लिया था और आल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई थी लेकिन अब भाव नीचे भी उतनी ही तेज से आ रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें तो सोने की कीमतों में 11 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी की कीमतों में 38 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। आज भी कल की बजाय सोना 3 हजार और चांदी 4 हजार रुपए कम हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि सोना-चांदी की आज यानि 29 अक्तूबर को बाजार में क्या कीमतें चल रही हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की बात करें तो यहां आज बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 18 हजार रुपए रहा, जो एक दिन पहले तक 1 लाख 21 हजार पर बिक रहा था। चांदी का आज का भाव 1 लाख 41 हजार रुपए रहा, जो कल तक 1 लाख 45 हजार रुपए पर बिक रहा था। एक समय लगने लगा था कि सोने-चांदी की कीमतों में कमी नहीं आएगी लेकिन 10 दिन में ही सोना जिस तरह से नीचे आया है, उससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।
29 October Gold Silver price सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है
शुद्धता आज के भाव (Sona Chandi Bhav)
सोना 24K 118043 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23K 117570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 K 108127 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 K 88532 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 K 69055 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 141896 रुपये प्रति किलोग्राम
20 अक्तूबर और आज के सोना-चांदी (Sona Chandi Price) के भावों में अंतर
बात करें दिवाली के आसपास 19-20 अक्तूबर की तो 24 कैरेट सोने के भाव 1 लाख 29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था। आज यानि 29 अक्तूबर को 1 लाख 18 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम आ चुका है। इसमें 11 हजार रुपए का फर्क आ गया है। वहीं चांदी 18-19 अक्तूबर के आसपास 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा हुआ था, जो आज 1 लाख 45 हजार रुपए पर आ गया है। इसमें भी करीब 38 हजार रुपए का अंतर आ चुका है।
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से आम आदमी को तो राहत मिली है लेकिन मुनाफाखोर और स्टॉक कर के रखने वाले व्यवसायियों को इसका नुकसान हो सकता है। आगामी दिनों में कीमतों में बढ़ौतरी की उम्मीद कम ही है। आज यानि 29 अक्तूबर को अखिल भारतीय सर्राफा संघ की बात करें तो दिल्ली में आज सोने के भाव 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा और चांदी के भाव 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज किए गए।
हरियाणा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 970 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 10 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम रही।










