Ananya Panday : बालीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे की संपत्ति सुन कर आप भी रह जाएंगे हैरान

अपनी अदाकारी व अंदाज से छह साल में बनाई खास पहचान

Ananya Panday : जब भी हम फिल्मी सितारों की बात करते हैं, सबसे पहले हमारे जहन में उनकी लग्जरी लाइफ ही आती है। जाहिर सी बात है लग्जरी लाइफ जीने के लिए कमाई भी उसी हिसाब से होनी चाहिए। छह साल पहले बालीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाली अन्नया पांडे आजकल अपनी कमाई को लेकर काफी चर्चित हैं। उनकी कुल संपत्ति 74 करोड़ रुपये भी अधिक बताई जा रही है। हालांकि अन्नया पांडे 20 साल की उम्र में फिल्मों आई और उनका 27वां जन्मदिन है। इन छह सालों में अन्नया पांडे ने कई फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है।

अन्नया पांडे कम उम्र में अभियन की दुनिया में आने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। 20 साल की उम्र में फिल्मों में शानदार भूमिका में आने वाली अन्नया पांडे का नाम भी उन भारतीय एक्ट्रेस में जड़ गया है, जो करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। वे एक फिल्म के लिए भी करोड़ों रुपये लेती हैं। परिचय की बात करें, तो अन्नया पांडे मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं, लेकिन आज के दिन उनकी खुद की ही पहचान बहुत बड़ी हो गई है। (Ananya Panday) अन्नया पांडे ने अपने फिल्मी जीवन की शुरूआत फिल्म स्टूडेंट आफ द ईयर -2 से की थी। इसके बाद उनके काम व आकारी को लोगों ने पसंद किया और दर्शकों पर उनका जादू चलने लगा। यह फिल्म सफल रही थी। इसके अलावा उन्होंने ड्रीम गर्ल 2, पति पत्नी और वो जैसी शानदार फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन कर खास पहचान बनाई। वह छह साल से बालीवुड में हैं और उनको लगातार फिल्म ऑफर हो रही हैं।

You will be shocked to hear about the wealth of Bollywood actress Ananya Pandey
You will be shocked to hear about the wealth of Bollywood actress Ananya Pandey

Ananya Panday :  संघर्ष करना पड़ा

बेशक शुरूआती दौर में अन्नया पांडे को भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक्टिंग को लेकर कई प्रकार के सवाल उठते रहे, लेकिन इन भी को अनदेखा कर उन्होंने अपने काम पर फोकस करते हुए सफलता पाई है। (Ananya Panday) जहां अन्नया पांडे के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, वहीं उनके फैन भी कम नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम 26.5 मिलियन फालोअर्स हैं। छह सालों में अन्नया पांडे में अपने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। मुंबई में दो साल पहले ही वे खुद का अपना घर खरीद चुकी हैं।

Ananya Panday : फिल्मों के अलावा भी अन्य कमाई

मुख्य रूप से अन्नया पांडे की कमाई फिल्मों से होती है यह बात सही है, लेकिन एक्टिंग से जुड़े अन्य काम भी उनके पास काफी अधिक रहते हैं। वे कई ब्रांड के विज्ञापन के लिए काम करती हैं साथ वही अन्नया पांडे प्रसिद्ध ब्रांड शिनेल की भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं। इतना ही नहीं अपने उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी 26.5 मिलियन फालोवर्स हैं। इससे उनकी कमाई करीब 50 लाख रुपये की होती है। मोटी कमाई के साथ ही अन्नय का जीवन भी काफी लग्जरी है।

You will be shocked to hear about the wealth of Bollywood actress Ananya Panday
You will be shocked to hear about the wealth of Bollywood actress Ananya Panday

Ananya Panday : जल्द ही आएंगी यह फिल्में

हालांकि अन्नया पांडे को काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन वे अपने हिसाब से ही काम का चुनाव करती हैं। केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्में उनका काम देख कर उनके पास ऑफर और अधिक बढ़ गए हैं। बड़े पर्दे के साथ ही उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर आई फिल्मों गहराइयां और सीरीज काल मी बे में भी उनके काम को काफी सराहा गया। (Ananya Panday) आने समय समय में अन्नया पांडे कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी व लक्ष्य लालवानी के साथ चांद मेरा दिल फिल्मों में भी दिखेंगी।

Ananya Panday : जन्मदिन पर मां ने बधाई

अनन्या के 27वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स के साथ को-स्टार व परिवार के लोग भी बधाई दे रहे हैँ। अन्नया पांडे की मां भावना पांडे ने उनके साथ अपनी कई तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही अपनी बेटी अन्नया की बचपन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सांझा की हैं। भावना पांडे ने अपने संदेश में लिखा है कि मेरी प्यारी बच्ची को जन्मदिन मुबारक हो। तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम हमें हर दिन बहुत गर्व महसूस कराती हो…चमकती रहो, स्वस्थ रहो और खुश रहो। (Ananya Panday)  साथ ही पिता चंकी पांडे भी बधाई देते हुए अपनी ओर विशेष फोटो का एक कोलाज बना कर सांझा किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button