Gold Silver Price : एक बार फिर गिरे सोने के भाव, 1000 रुपए कम हुआ, चांदी 150 रुपए बढ़ा
हरियाणा समेत देश भर में क्या हैं सोना-चांदी के आज के ताजा भाव
Today Gold Silver Price : दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले सोने के भावों में तेजी दिखी थी लेकिन 24 घंटे बाद ही सोने की कीमत करीब 1000 रुपए तक कम हो गई। हालांकि चांदी की कीमत प्रति किलो 150 रुपए बढ़ी है लेकिन सोने की कीमतें कम होने से कुछ राहत जरूर मिली है। आज 31 अक्तूबर यानि शुक्रवार को (31 October 2025 Gold Silver Price) को सोने-चांदी के ताजा भाव क्या रहे, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं IBJA की। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 619 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं चांदी की कीमत 1 लाख 46 हजार 783 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले की बात करें तो वीरवार को सोना 1 लाख 20 हजार रुपए से ऊपर था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां (Today Gold Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 725 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं जबकि चांदी की कीमत 1,45,052 रुपये प्रति किलोग्राम है। एमसीएक्स के अनुसार सोने की कीमत बढ़ी है लेकिन चांदी की घटी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1 लाख 23 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जबकि चांदी 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया है।
आज का सोने-चांदी का भाव (31 October Sona Chandi k Bhav)
शुद्धता सोना-चांदी के रेट
सोना 24 कैरेट 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 119140 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 109571 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 89714 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 69977 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 146783 रुपये प्रति किलोग्राम
Gold Silver Price : हरियाणा में आज के सोना-चांदी के रेट
हरियाणा में आज यानि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 740 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1 लाख 46 हजार दर्ज की गई। दिवाली के बाद 12 दिनों में सोना 11 हजार नीचे आ चुका है। 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सोने के भाव चले गए थे लेकिन अब यह 1 लाख 20 हजार के आसपास चल रहा है। चांदी की कीमतों में भी करीब 32 हजार रुपए प्रति किलो तक की गिरावट अब तक हो चुकी है।
Gold Silver Price : सोना चांदी की कीमतें गिरने के ये कारण
देश में बड़े त्योहार धनतेरस, दिवाली के खत्म होने के बाद बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं। सोना और चांदी की खरीददारी पर असर पड़ा है। इसलिए सोना-चांदी की कीमतों पर इसका असर दिख रहा है। दिवाली के आसपास लोगों ने खूब सोना-चांदी खरीदा, जिससे कीमतों में कमी नहीं आई, क्योंकि इसकी डिमांड ज्यादा थी।
Gold Silver Price : सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप सोना खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि सोना हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड हो। हॉलमार्क ही सोने की शुद्धता की गारंटी होता है और इसी से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। हॉलमार्क वाले सोने को आप चाहे 10, 15, 20 साल बाद भी बेचते हैं तो यह उस दिन के हिसाब से ही कीमत पर बिकेगा।
इसके अलावा जिस दिन सोना-चांदी खरीदने जाएं तो उस दिन के रेट क्रॉस चेक कर के जाएं कि आपके शहर में सोने-चांदी का उस दिन क्या भाव चल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट समेत दूसरी जगह यह आसानी से चेक किया जा सकता है।










