BSNL ने महंगे किए सस्ते प्लान

7 प्लान्स की वैलिडिटी घट, जल्दी करवाना होगा रिचार्ज

BSNL : भारत संचार निगम लिमटेड (BSNL) को अपनी सस्ती सेवाओं के लिए जाना जाता है। हालांकि बीएसएनएल के नेटवर्क को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है। इसके बावजूद लोग बीएसएनएल के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं अब BSNL ने भी अपने कई प्लान महंगे कर दिए हैं। हालांकि इन प्लान का मूल्य तो नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन वैलिडिटी घटा दी गई है। इसके कारण अब उपभोक्ता को रिचार्ज जल्दी करवाना पड़ेगा। इससे आपकी जेब पर असर पड़े़गा।

BSNL अपने टैरिफ में किए बदलाव के अनुसार 997 रुपये, 897 रुपये, 599 रुपये, 439 रुपये, 319 रुपये और 197 रुपये वाले प्लान्स की वैलिडिटी को घटा दी गई है। पहले 1499 रुपये में मिलने वाली 336 दिन से कम कर 300 दिन कर दी गई है। हालांकि यूजर को डेटा अधिक दिया जाएगा। बेशक डेटा अधिक मिलेगा, लेकिन उपभोक्ता का प्लान जल्दी समाप्त होगा और रिचार्ज भी जल्दी करवाना पड़ेगा। बीएसएनएल सरकारी क्षेत्र की कंपनी है। टेलीकाम क्षेत्र में यह कंपनी निजी क्षेत्र की कंपनियों के आगे टिक नहीं पा रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा सस्ते प्लान दिए जा रहे हैं। इससे काफी लोग बीएसएनएल से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब BSNL ने कुछ प्लान की वैलिडिटी कम कर इनको महंगा कर दिया है। हालांकि इसका पता ग्राहक को उसी समय लगेगा जब वह अपने कनेक्शन को रिचार्ज करेगा। इससे ग्राहक को अधिक रिचार्ज करना पड़ेगा। ऐसे में सस्ता प्लान होने के बावजूद वैलिडिटी कम होने से यह महंगा हो गया है। बेशक कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें वैलिडिटी घटाने के साथ डेटा बढ़ा दिया गया है।

BSNL : इन प्लान में हुआ बदलाव

प्लान 1499 रुपये : BSNL के इस प्लान में पहले 336 दिन की वैलीडिटी उपभोक्ता को दी जाती थी। इसको अब नई व्यवस्था में घटाकर वैलीडिटी 300 दिन कर दी गई है। अब यूजर्स को पहले के मुकाबले 36 दिन की वैलिडिटी कम मिलेगी। हालांकि इस प्लान में अब भी पहले की तरह ही अनलिमिटेड काल की सुविधा दी जाएगी। हालांकि अच्छी बात यह है कि पहले जहां 24GB डेटा दिया जाता था, वहीं अब इसको 32GB कर दिया गया है।

प्लान 997 : 997 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 160 दिन की वैलिडिटी होती थी। अब इसको 150 दिन कर दिया गया है। इसमें 10 दिन की वैलीडिटी कम कर दी गई हे। इस प्लान से प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ 100 SMS और अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलेगी।

प्लान 897 रुपये : इस प्लान में बीएसएनएल ने न सिर्फ वैलिडिटी कम की है, बल्कि इसके लाभी बदले गए हैं। पहले जहां 180 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी, इसको अब 165 दिन कर 15 दिन कम कर दिए हैं। पहलीे इस प्लान में कुल 90GB डेटा था। इसको अब 24GB कर दिया है। हालांकि अनमिलिटेड कालिंग के साथ 100 SMS शामिल रहेंगे।
प्लान 599 रुपये : 599 रुपये वाले प्लान की पहले 84 दिनों थी। इसको अब 70 दिन किया गया है। हर दिन पहले की तरह ही 3 GB डेटा और अनलिमिटेड काल के साथ 100 SMS मिलते रहेंगे।

प्लान 439 रुपये : इस प्लान में वैलिडिटी काे 10 दिन घटा दिया है। इसमें पहले 90 दिन की वैलिडिटी दी जा रही थी। अब इसको 80 कर दिया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग के साथ 300 SMS मि लेंगे।

प्लान 319 रुपये : इस प्लान में उपभोक्ता को 65 दिन दी जा रही थी। अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है। इसमें पांच दिन कर 60 दिन किया गया है। इस प्लान में 10GB डेटा के साथ 300 SMS मिलते हैं।

प्लान 197 रुपये : 200 रुपये से कम कीमत वाले इस प्लान में लोग काफी खुश थे। इस प्लान में बीएसएनएल 54 दिन की वैलिडिटी दे रहा था। इसको अब घटा कर महज 48 दिन कर दिया गया है। प्लान में 4GB डेटा और 100 SMS मैसेज दिए जाते हैं।

BSNL : 1812 रुपये में पूरा साल कनेक्टिविटी

बीएसएनएल का नया प्लान वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड काल की सुविधा है। साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भी कर सकते हैं। नए यूजर्स को फ्री सिम कार्ड दिया जाएगा। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों को छह महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। 485 रुपये और 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बीएसएनएल द्वारा अपने ग्राहाकों को 1 रुपये वाला 4G प्लान भी दिया जा रहा है। इस प्लान ग्राहकों को प्रतिदिन 4-जी 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस आफर का लाभ 15 नवंबर तक उठाया जा सकता है। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 4G नेटवर्क
में अपडेट होे का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button