Masoom Sharma : हरियाणवी सिंगर ने मंच पर गाया बैन गाना, भाजपा की सांसद झूमी, वीडियो वायरल

एक खटोला जेल के भीतर गाने पर नाच रहे भाजपा नेता

Masoom Sharma : हरियाणा में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले जिन गानों को सरकार ने बैन किया हुआ है, उन्हीं गानों पर भाजपा की सांसद और वरिष्ठ नेता थिरकते देखे जा रहे हैं। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक खटोला जेल के भीतर गाना गा रहे हैं और भाजपा राज्या सभा सांसद रेखा शर्मा तथा दूसरे वरिष्ठ भाजपाई इस पर झूमते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की चुटकियां ले रहे हैं। वीडियो पंचकूला की है, जहां इस समय खेल महोत्सव चला हुआ है। खेल महोत्सव में राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा और दूसरे BJP के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मंच पर विराजमान थे। तभी हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार और गायक मासूम शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma Controversy) ने यूट्यूब पर बैन किया गया अपना गाना एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर गाना शुरू किया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता इस पर झूमने लगे। राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाई और इस गाने पर नाचने लगी और साथ ही वीडियो भी बनाने लगी। दोपहर को कार्यक्रम था और शाम होते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग कहने लगे कि भाजपा की सरकार ही गानों को बैन करवा रही है और फिन इन्हीं बैन गानों पर नेता नाच रहे हैं।

Masoom Sharma: Haryanvi singer sang a banned song on stage, BJP MP danced, video went viral
Masoom Sharma: Haryanvi singer sang a banned song on stage, BJP MP danced, video went viral

मासूम शर्मा (Masoom Sharma)समेत 10 से ज्यादा कलाकारों के गाने हो चुके बैन

हरियाणा में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गानों पर हरियाणा सरकार ने मार्च 2025 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और एक के बाद एक करीब 30 गानों को यूट्यूब से हटवा दिया गया। गानों को बैन करने के पीछे बाकायदा यह तर्क दिया गया था कि इन गानों से हथियार प्रमोट हो रहे हैं और युवाओं पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के 14 गाने बैन किए गए।

इन कलाकारों के गाने हो चुके बैन

  • मासूम शर्मा
  • अंकित बालियान
  • अमित सैनी रोहतकिया
  • गजेंद्र फोगाट
  • सुमित पारता
  • केडी
  • नरेंद्र भगाना
  • मनीषा शर्मा
  • राज मावर
  • हर्ष संधू

 

Masoom Sharma : राजस्थान में भी नहीं गाने दिया था खटोला गाना

इससे पहले राजस्थान के जयपुर में हुए एक लाइव शो में मासूम शर्मा ने एक खटोला जेल के भीतर गाने को गाना शुरू किया तो वहां की लोकल पुलिस ने उसे रोक दिया और कार्यक्रम को बंद करवा दिया। इससे पहले गुरुग्राम में लाइव शो में भी एक खटोला गाने को लेकर हंगामा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button