Rajkummar Rao and Patralekhaa : अभिनेता राजकुमार राव के घर आई नन्हीं परी
शादी की वर्षगांठ के मौके पर पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म
Rajkummar Rao and Patralekhaa : हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव पिता बने हैं। 15 नवंबर को उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है। इससे राजकुमार राव व पत्रलेखा दोनों ही काफी खुश हैं। शादी की सालगिरह पर घर में नन्हीं परी के रूप में नई खुशियां आई हैं। इससे पहले बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ व विक्की कौशल के घर भी बेटे ने जन्म लिया है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की गिनती बालीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में की जाती है। चार साल पहले राजकुमार राव व पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में शादी की चौथी सालगिरह पर आई इस खुशखबरी को दोनों ने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है। खुशी की यह खबर आते ही उनके फैंस झूम उठे। कई सारी फिल्मी हस्तियों ने भी राजकुमार राव व पत्रलेखा को माता-पिता बनने पर बधाई भेजी हैं। जल्द ही राजकुमार राव की नई फिल्म टोस्टर (Toaster) भी आने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर पर रीलिज होगी।
Rajkummar Rao and Patralekhaa : सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राजकुमार राव और पत्रलेखा द्वारा 15 नवंबर को सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस की पोस्ट एक ासाथ की गई हैं। दोनों ने अपने फैंस को एक साथ यह खुशखबरी दी है। यह मुमैंट की खुशी जताते हुए उन्होंने लिखा कि हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है। जैसे ही उनके सोशल मीडिया से फैंस को बेटी के जन्म की खबर मिली बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया। फैंस के साथ फिल्मी जगत के कई सितारों ने नन्ही परी के साथ राजकुमार राव व पत्रलेखा को बधाई दी।
Rajkummar Rao and Patralekhaa : दोगुनी हुई खुशियां
शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव व पत्रलेखा के घर नन्ही परी आने से उनकी खुशियां दोगुना हो गई हैं। चार साल पहले 15 नवंबर 2021 को ही राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे थे। वे दोनों इससे बहुत खुश हैं। भविष्य में शादी की सालगिरह के साथ बेटी का जन्मदिन भी एक साथ ही मना सकेंगे। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने करीब पांच महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि राजकुमार अच्छे पिता बनेंगे।पत्रलेखा कह भी चुकी हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद पति राजकुमार राव उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। राजकुमार राव 41 साल की उम्र में पिता बने हैं।

Rajkummar Rao and Patralekhaa : कौन हैं पत्रलेखा
राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा भी बालीवुड की अदाकारा हैं। वे एक बंगाली परिवार से आती हैं और उनको जन्म 1990 में शिलांग में हुआ। द असम वैली स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने बैंगलोर स्थित बिशप काटन गर्ल्स स्कूल से स्तानतक किया। अभिनेता राजकुमार राव से उनकी मुलाकात एक वीडियो शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि पत्रलेखा ने एक साक्षात्कार में बताया था कि इससे पहले उन्होंने लव सैक्स एंड धोखा फिल्म देखी थी। इस कारण वे राजकुमार राव के साथ काम करने में असहज भी रही। पत्रलेखा के पिता सीए थे और वे अपनी बेटी को इसी व्यवसाय में लाना चाहते थे, लेकिन पत्रलेखा ने अभिनय को चुना। फिल्मी सफर शुरू करने से पहले वे कई प्रतिष्ठित ब्रांड के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म राजकुमार राव के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बनी फिल्म बोस डेड ध् अलाइव से शुरू किया था।
Katrina kaif delivery : कैटरीना कैफ के घर बेटे का जन्म
करीब एक सप्ताह पहले ही अभिनेत्री कैटरीना कैफ व विक्की कौशल के घर भी बेटे ने जन्म लिया है। 7 नवंबर को उन्होंने बेटे के जन्म की खुशखबरी सार्वजनिक की थी। ऐसे में बालीवुड के प्यारे से कपल दूसरे के घर एक सप्ताह में यह दूसरी खुशखबरी आई है। कैटरीना कैफ के बेटे के जन्म पर भी फैंस के साथ बालीवुड के लोगों ने खूब शुभकामनाएं दी थी।










