Student Plan : BSNL ने लांच किया 251 रुपये में यह शानदार प्लान, 13 दिसंबर तक लें लाभ

स्टूडेंट्स के लिए प्लान में मिलेगा 100 GB हाई स्पीड डेटा

BSNL Student Plan : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कमंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने Children’s Day 14 नवंबर के मौके पर एक खास प्लान लांच किया है। यह प्लान विशेष रूप से बच्चों के लिए है, ऐसे में इसको नाम भी स्टूडेंट प्लान दिया गया है। यह प्लान 14 नवंबर को लांच किया गया है और 13 दिसंबर तक इसा लाभ लिया जा सकता है।

इस प्लान में महज 251 रुपये के रिचार्ज पर 100-GB हाई स्पीड मोहाइल डेटा के साथ अनलिमिटेड काल और प्रतिदिन100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है। चूंकि प्लान स्टूडेंट के लिए, इसलिए इसमें इंटरनेट की स्पीड उप डेटा की अधिकता पर पूरा फोकस किया गया है। इसका उद्देश्य स्टूेडेंट की अधिक से अधिक डेटा जरूरतों को पूरा करना है।

Student Plan : सस्ते रहते हैं प्लान

हालांकि BSNL के प्लान कई निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते रहते हैं, लेकिन सर्विस को लेकर कंपनी पर हमेशा ही सवाल उठते रहते हैं। दूसरी निजी कंपनियों के बराबर सर्विस नहीं होने के बावजूद अपने प्लान के माध्यम से ही बीएसएनएल यूजर्स के बीच टिका हुआ है। अब शुरू किए गए इस प्लान में अधिक किफायती कीमत पर अधिक व तेज इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कालिंग जैसे सुविधाएं युवाओं को पसंद आ सकती हैं। हालांकि निजी कंपनियां 5-G पर चल रही हैं, लेकिन बीएसएनएल द्वारा 4-G मोबाइल डेटा 100 GB हाई-स्पीड के साथ दिया जाएगा। साथ में हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान पड़ने वाली डिजिटल जरूरतों के अनुसार काम करने की सुविधा देगा।

Student Plan : 13 दिसंबर तक लें लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा यह प्लान Children’s Day – 2025 पर खास तौहफा रहा है। इसलिए इस प्लान को 251 रुपये में लांच किया गया है। हालांकि इस आफर बहुत ही सिमित समय के लिए है। इसका लाभ महज 13 दिसंबर 2025 तक लिया जा सकता है। प्लान के तहत स्टूटेंड्स को 4G 100 GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा दिया जाएगा। BSNL का यह नया प्लान प्रीपेड है। इसकी वैलेडिटी 28 दिनों की निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो विद्यार्थी आनलाइन पढ़ाई करते हैं, उकने लिए यह प्लान बहुत अधिक लाभदायक हो सकता है। सस्ता होने के साथ डेटा स्पीड और जीबी भी काफी मिल रही हैं। 28 दिन में डेटा की बात करें तो यह प्रतिदिन 3.5 जीबी से अधिक ही रहेगा। यह प्लान बीएसएनएल द्वारा देश भर में लगाए जा रहे स्वदेशी 4G मोबाइल नेटवर्क के साथ लाया जा रहा है। कंपनी द्वारा कुछ दिन पहले ही देश भरर में मेक इन इंडिया के तहत बहुत ही आधुनिक 4G मोबाइल नेटवर्क देने की शुरूआत की गई है। इसके साथ ही 4G मोबाइल नेटवर्क तकनीक विकसित करने वाला भारत विश्व में 5वां देश बन गया है।

Student Plan : VoWi-Fi की टेस्टिंग की शुरूआत यूजर्स को मिलेगा लाभ

बेशक बीएसएनएल अपनी सेवाओं को लेकर अच्छा अनुभव नहीं देता, लेकिन आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सिर्फ बीएसएनएल ही सेवा दे रहा है। देश भर में इसके करोड़ों यूजर्स हैं। BSNL ने हाल ही में VoWi-Fi की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इससे बीएसएनएल के यूजर्स को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। इससे कमजोर नेटवर्क होने पर भी बात करने में सुविधा रहेगी। बीएसएनएल की सबसे बड़ी आलोचन काल के दौरान आवाज कटने को लेकर होती है। इस तकनीक के आने से यह समस्या भी नहीं रहेगी। हालांकि देश में निजी क्षेत्र की कंपनियां पहले से ही यह सुविधा दे रही हैं। अब बीएसएनएल के ग्राहकों को भी बेहतर गुणवत्ता के साथ नेटवर्क की सुविधा मिल पाएगी।

BSNL ने लांच किया 251 रुपये में यह शानदार प्लान
BSNL ने लांच किया 251 रुपये में यह शानदार प्लान

Student Plan : खास Silver Jubilee प्लान

वहीं अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर BSNL ने अपने यूजर्स के लिए Silver Jubilee Plan भी पेश किया है। इसमें कम कीमत पर कई लाभ दिए जाएंगे। यह प्लान 225 रुपये का रहेगा और जो कि नया प्रीपेड प्लान है। इस प्लान से अनलिमिटेड वाइस कालिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 100 फ्री SMS, प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। हालांकि 2.5 जीबी के बाद डेटा स्पीड कम हो जाएगी। इसके साथ ही BiTV का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। इससे बीएसएनएल यूजर 350 से अधिक लाइव टीवी चैनल के साथ कई सारे OTT ऐप का भी आनंद ले सकेंगे।

Student Plan : एक रुपये वाला प्लान 18 तक

वहीं बीएसएनएल का 1 रुपये वाला प्लान भी काफी चर्चित है। यह प्लान 15 अगस्त को लांच किया गया था। इस प्लान में यूजर्स को नया सिम मिलता है। यह प्लान सीमित समय के लिए ही लांच किया गया था। हालांकि बीच में इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई थी। अब इस प्लान को 18 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वाइस काल के साथ प्रतिदिन रोज 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाता है। साथ ही 100 SMS भी प्रति दिन मिलते हैं। अब यह प्लान 18 नवंबर को बंद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button