Chikiri Chikiri Viral Song : चिकिरी गाना का हुक स्टेप वायरल कापी करने की होड़

साउथ फिल्म का दुनिया भर में चर्चा, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड south film

Chikiri Chikiri Viral Song : दक्षिण भारती फिल्में अपने अदभुत एक्शन व क्रिएशन के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब इन फिल्मों का संगीत भी अपना जलवा बिखेर रहा है। इसी का ताजा उदाहरण है राम चरण की फिल्म पेडी का गाना चिकिरी-चिकिरी। यह गाना लांच होने के साथ ही वायरल होने लगा है। (south film) वायरल भी सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में इसका जादू चल रहा है। हर कोई इस गाने पर अपने स्टेप रिकार्ड कर इंटरनेट पर डाल रहा है। नेपाल से लेकर पाकिस्तान, चीन और अमेरिका तक यह गाना धूम मचा रहा है। बालीवुड में भी साउथ फिल्मों से प्रभावित होकर कई मूवी आई हैं।

पेडी फिल्म का गाना चिकिरी दमदार व एनर्जेटिक हुक स्टेप के कारण पूरी दुनिया में छा गया है। भारत के साथ यह गाना अमेरिका, जापान, चीन, पाकिस्तान, भूटान और नेपाल डांस ट्रेंड बना हुआ है। लोग खेल मैदान, पहाड़, खेत के साथ अपने कार्यालयों से भी इस गाने पर स्टेप कर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। (south film) यह सभी रिक्रिएशन बहुत तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। इस गाने के स्टेप एक्टर राम चरण के साथ कापी करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हालांकि पेडी फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। अभी फिल्म का गाना ही लांच किया गया है।

Chikiri Chikiri Viral Song : एक्टर राम चरण साउथ के साथ -साथ हिंदी फिल्मों के भी जाने माने चेहरे हैं। राम चरण की आने वाली फिल्म पेडी में चिकिरी गाने की जो अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग हो रही है, वह आज तक किसी की भी नहीं हुई। इसके कारण राम चरण भी लगातार चर्चाओं में हैं। (south film) गाना जिस प्रकार ट्रेंड कर रहा है, ऐसे में सिनेमा प्रेमियों के बीच पेडी फिल्म का इंतजार काफी अधिक होने लगा है। फिल्म की कास्टिंग की बात की जाए तो इसमें लीड रोल में अदाकारा कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं और इस फिल्म को अगले साल यानी मार्च 2026 में रिलीज किया जाएगा। कुछ दिन पहलीे ही फिल्म का गाना चिकिरी चिकिरी लांच किया गया है। यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

चिकिरी गाना का हुक स्टेप हो रहा वायरल
चिकिरी गाना का हुक स्टेप हो रहा वायरल

Chikiri Chikiri Viral Song : करोड़ों व्यूज हर कोई फैन

पेडी फिल्म के गीत चिकिरी चिकिरी ने रिलीज होने के साथ ही सिनेमा प्रेमियों के दिल पर राज करना शुरू कर दिया है। यूट्यूब से लेकर अनेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गाने की धूम मची हुई है। (south film) इसका अंदाजा इसी बात से हैं कि इस गाने पर अपने स्टेप के साथ वीडियो बनाने वालों को भी लाखों व्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में चिकिरी चिकिरी गाने की प्रसिद्धी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस गाने पर बनने वाली रील खूब वायरल हो रही हैं।

Chikiri Chikiri Viral Song : गीत संगीत और डांस का कोंबो

गाने की बात की जाए तो यह अपने आप में सुपर हिट साबित हो चुका है। विशेषज्ञों की मानें तो गाने में गीत के बोल से लेकर संगीत और आवाज सभी एकदम प्रफैक्ट हैं। चिकिनी गाने को AR रहमान ने कंपोज़ किया है। इस शानदार गाने को आवाज मिली है मोहित चौहान की। (south film) साथ ही गाना राम चरण व जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया है। यह पूरा कोंबो लोगों को गाने से बंधने के लिए मजबूर कर रहा है। हालांकि गाना तेलगू भाषा में हैं, लेकिन फिर भी दुनिया भर में लोगाें इसको एंज्वाय कर रहे हैं। चिकिरी गाने के स्टेप

विदेशों में कालेजों तक में पसंद किया रहा है। इंटरनेट पर मौजूद वीडियो में कई देशों में युवा इस गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि न्यूयार्क के प्रोफेशनल डांसर्स और कैलिफ़ोर्निया के कालेज ग्रुप द्वारा इस गाने को अपने कोरियोग्राफ्ड वीडियो में किया गया है। ऐसे में लोग अब गाने से प्रभावित हैं और फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button