Dhurandhar : कमाई के साथ अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में छाई फिल्म धुरंधर
पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन रही फिल्म
Dhurandhar : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar आज कल अपनी कमाई को लेकर बालीवुड के साथ दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित फिल्म हमेशा ही देश भर में खासी पसंद की जाती है। विशेषकर उत्तर भारत में, लेकिन इस बार पूरे देश में ही धुरंधर फिल्म दर्शकों की पसंद बन रही है। देश ही क्यों जनाब पाकिस्तान में भी धुंधर फिल्म की चर्चा हैं।
हालांकि फिल्म की मूल कहानी 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले पर आधारित है, लेकिन इसका जुड़ाव होता है पाकिस्तान से जाकर। यही कारण है कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक ओर फिल्म के काम तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोग इसकी कहानी को अधिक पसंद नहीं कर रहे। आईए आज बात करते हैं धुरंधर फिल्म के पाकिस्तानी कनेक्शन की।
फिल्म में कराची के एक शहर ल्यारा को दिखाया गया है। इस शहर की पूरी पृष्ठभूमि को फिल्म में शानदार तरीके से उकेरा गया है, यही कारण है कि इस फिल्म की पाकिस्तान में काफी चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्म को पूरी तरह से भारत में भी फिल्माया गया है, लेकिन इस में जिस प्रकार पाकिस्तान की झलक मिल रही है, इससे पाकिस्तान स्थित ल्यारी के लोग काफी उत्साहित हैं। वर्तमान समय में भारत व पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और यह फिल्म भी दोनों देशों के रिश्तों पर ही आधारित है, ऐसे में इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Dhurandhar : पाकिस्तान के बुजुर्ग भी हैरान
पाकिस्तान के लोगों द्वारा यहां तक कहा गया कि उन्होंने अपने माता-पिता को भी इस फिल्म के कुछ सीन दिखाएं हैं। फिल्म में जिस निपुणता के साथ काम किया है, इसको देखकर वहां के बुजुर्ग भी हैरान हैं। ल्यारी शहर का पूरी तरह जानने वाले लोग इस फिल्म को देख कर भावुक भी हो रहे हैं। क्योंकि फिल्म का सेट पूरी तरह से 60 के दशक के ल्यारी जैसा ही बनाया गया है। इसके लिए फिल्म की सराहना भी हो रही है। साथ ही उस समय के माहौल का भी सही चित्रण किया गया है।
इसमें रहमान डकैत के साथ चौधरी असलम को भी वास्तवित रूप दिया गया है। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत की भूमिका में हैं। वहीं संजय दत्त चौधरी असलम का रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में दिखाए गए ल्यारी के दृश्य वहां की राजनीति से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान में लोग चाह रहे हैं धुरंधर का दूसरा भाग भी बनाया जाए।

Dhurandhar : कराची का आधार है ल्यारी
पाकिस्तान के शहर कचारी के ल्यारी को ही इस शहर का जन्मदाता माना जाता है। माना जाता है कि शहर में आबादी की शुरूआत ल्यारी से ही हुई। हालांकि ल्यारी कस्बे की आबादी करीब 10 दस लाख है, लेकिन यहां पर बहुसंस्कृति का समाज बसता है। इसमें बलूच, सिंधी, उर्दू, पश्तून और पंजाबी बोलने वाले लोग रहते हैं।
Dhurandhar : 150 करोड़ की कमाई
फिल्म धुरंधर सिर्फ चर्चओं में नहीं कमाई में भी छाई हुए हैं। फिल्म की मुख्य कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के साथ आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई भी इसी हिसाब से हो रही है। फिल्म ने देश भर में 150 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकार्ड बनाया है। वहीं फिल्म समीक्षाें का मानना है कि इस सप्ताह के अंत तक यह फिल्म 200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लेगी।










