New mg hector launch : मार्केट में धूम मचाने काे तैयार है MG Hector की नई एसयूवी
एसयूवी श्रेणी में आ रही कई गाड़ियों को टक्कर देने की तैयारी
New mg hector launch : अपने शानदार फीचर के लिए कार बाजार में खास पहचान बनाने वाली वाहन निर्माता MG की ओर से अब नई एसयूवी गाड़ी लांच की जा रही है। यह गाड़ी 15 दिसंबर को लांच होगी। जहां एक ओर मार्केट में कई कार निर्मता कंपनियों द्वारा दिसंबर की छूट दी जा रही है, वहीं यह कंपनी अपनी नई गाड़ी लांच कर रही है। यूं तो कंपनी कई सेगमेंट में अपने वाहनों के लिए बाजार में जानी जाती है, लेकिन यह एसयूवी कई मायने में खास रहने वाली है।
अब कंपनी द्वारा अपने मिड साइज एसयूवी के तौर पर इस गाड़ी को आफर किया जा रहा है। अब एसयूवी MG Hector के नए वर्जन को औपचारिक तौर पर कल लांच करने का दिन आ गया है। कंपनी कई नए फीचर के साथ नए रंग का भी विकल्प दिया गया है। ऐसे में यह गाड़ी आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है। आइए जानते हैं इस गाड़ी के नए फीचर्स।
MG Hector द्वारा इस गाड़ी को 15 दिसंबर को लांच किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी हो चुकी हैं और टेस्ट ड्राइव के दौरान इस गाड़ी का लुक भी सामने आ चुका है। इस एसयूवी गाड़ी में कंपनी द्वारा कई नए बदला कर ग्राहकों के लिए उतारा जा रहा है। कई ऐसे नए फीचर हैं, जो इस गाड़ी को अलग बनाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी ग्राहकों को काफी पसंद आएगी।
गाड़ी के बारे में बता दें कि इस SUV में नई ग्रिल के साथ आकर्षक Celadon Blue रंग मिलने जा रहा है। साथ ही बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ ही 10GB RAM के साथ नई स्क्रीन की भी संभावना है। यह मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल को सपोर्ट करने वाली होगी। ऐसे में इसका मुकाबला Mahindra Scorpio और Tata Harrier जैसी SUVs से माना जा रहा है। हालांकि बाजार में इसका कितना दम दिखेगा, यह समय ही बताएगा।

New mg hector launch : नए बदलावों के साथ आ रही गाड़ी
हालांकि गाड़ी का पहला लुक टेस्ट ड्रइाव में दिखा है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इस एसयूवी के कई टीजर जारी किए जा चुके हैं। इसमें जो रूप दिख रहा है, इसमें एसयूवी के फ्रंट लुक को बदलने के लिए नई ग्रिल को दी गई है। इसके साथ ही एसयूवी में नए रंग Celadon Blue और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम इस गाड़ी के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे। माना जा रहा है कि इस गाड़ी में लगाई गई नई स्क्रीन 10GB तक की RAM मिलने जा रही है। यह अधिक क्षमता की RAM होने से स्क्रीन रिस्पान्स के साथ ओवरआल आपरेशन पहले के मुकाबले अधिक स्मूद तथा फास्ट रहेगा।
New mg hector launch : मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स सपोर्ट
कंपनी द्वारा लांच की जा रही नई Hector का इंफोटेनमेंट सिस्टम मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स भी सपोर्ट करने वाला होगा। इस फीचर के चलते यूजर सिर्फ जेस्चर से ही फैन स्पीड, म्यूजिक प्लेबैक जैसी सुविधाओं को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे। यह फीचर न सिर्फ केबिन इंटरैक्शन को आसान बनाएगा, बल्कि ड्राइविंग के दौरान भी सुविधा के साथ नया अनुभव भी देगा। एसयूवी श्रेणी में अभी तक आ रही गाड़ियों से इसकी कड़ी टक्कर मानी जा जा रही है। जैसे Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 700, Tata Sierra, Tata Harrier, Tata Safari, Skoda Kushaq के साथ मुकाबला हो सकता है।










