2026 mahindra XUV 7XO : बाजार में आ रही है महिंद्रा XUV 7XO, बुकिंग 15 दिसंबर से

5 जनवरी को लांच होगी मिडसाइस एसयूवी, ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप की सुविधा

2026 mahindra XUV 7XO : भारतीय कार बाजार में अपनी खास पहचान बना चुकी महिंद्रा कंपनी अब 2026 में अपनी एक ओर शानदार गाड़ी उतार रही है। बेशक गाड़ी को 5 जनवरी को लांच किया जाएगा, लेकिन यदि यह गाड़ी आप लेना चाहते हैं तो 15 दिसंबर से इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। विक्रताओं के अनुसार गाड़ी को लेकर काफी इन्क्वारी आ रही हैं। इससे साफ है कि महिंद्रा एंस महिंद्रा के चाहने वाले इस गाड़ी का लेकर लांच से पहले ही काफी उत्साहित हैं।

कंपनी द्वारा तय किया गया है कि महिंद्रा XUV 700 के फेसलिफ्ट माडल को 5 जनवरी को भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा। इसको लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा 12 दिसंबर को ही घोषणा की जा चुकी है। इसके तहत गाड़ी की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू की जा रही है। कंपनी द्वारा पहले ही इसका टीजर जारी किया जा चुका है। इस गाड़ी को ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप के साथ XUV 7XO नाम बाजार में उतारा जा रहा है।

भारतीय कार बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इस कंपनी की गाड़ियां अलग-अलग वर्ग के लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं। फिलहाल महिंद्रा XUV700 की कीमत एक्स शो रूम देश भर में 13.66 लाख रुपये से 23.71 लाख रुपये तक है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि 2026 महिंद्रा XUV 7XO की कीमत इससे अधिक ही रहेगी। गाड़ी के टीजर से साफ है कि इसका मुकाबला महिंद्रा स्कार्पियो एन, टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार और MG हेक्टर प्लस से रहेगा।

2026 mahindra XUV 7XO : नए डुअल-पाड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स बना रहे आकर्षक

चूंकि गाड़ी अगले साल लांच होगी, ऐसे में इसका लुक भी नेक्सट लेवल बनाया गया है। मार्केट में आने वाली 2026 महिंद्रा XUV 7XO का लुक इससे पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे गाड़ी को लेकर उत्सुकता और भी अधिक बढ़ रही है। इस गाड़ी के फ्रंट में अपराइट मल्टी-स्लेट ग्रिल के साथ नए डुअल-पाड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा शार्प एयर डैम और चौड़ी स्किड प्लेट के और न्यू डिजाइन बंपर दिया जा रहा है। साइड में 18 इंच के नए अलाय व्हील्स भी मिलेंगे। रियर साइड की बात करें तो कनेक्टेड LED टेललाइट और नए डिजाइन का बंपर गाड़ी में रहेगा। इस SUV को नए मोनोटोन और डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर आप्शन के साथ बाजार में लाया जा सकता है।

बाजार में आ रही है महिंद्रा XUV 7XO बुकिंग 15 दिसंबर से
बाजार में आ रही है महिंद्रा XUV 7XO बुकिंग 15 दिसंबर से

2026 mahindra XUV 7XO : दमदार इंटीरियर और फीचर

महिंद्रा की गाड़ियां अपने एसयूवी सेग्मेंट में शानदार फीचर और लुके लिए तो जानी ही जाती हैं, अब इंटीरियर भी दमदार होने जा रहा है। XUV 7XO गाड़ी का इंटीरियर पहले जारी हुए स्पाय शाट सामने आ चुका है। इस गाड़ी को महिंद्रा नई टेक्नोलाजी अपग्रेड के साथ बाजार में लेकर आ रही है। इसमें XEV 9e और अपकमिंग XEV 9S की तरह नया ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप दिया जाएगा।

केबिन में लाइट कलर थीम के साथ बेज कलर्ड सीटें पहले की तरह ही रहेंगी। इसके अलावा फेसलिफ्ट XUV 7XO कार में नए ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट को दिया जा रहा है। इसके अलावा मसाजिंग फ्रंट सीटें, रियर वेंटिलेटेड सीटें (6-सीटर वैरिएंट), अपग्रेडेड 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक अतिरिक्त वायरलेस फोन चार्जर भी मिल सकता है।

इसके अलावा इस गाड़ी में स्लाइडिंग मिडल रो सीट की सुविधा भी आने की संभावना है। हालांकि पहले की तरह स्टैंडर्ड माडल वाले फीचर गाड़ी में रहेंगे। इसमें वायरलेस एंड्राइड आटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल को भी जोड़ा गया है।

2026 mahindra XUV 7XO : 2026 महिंद्रा XUV 7XO: अपडेट सेफ्टी फीचर्स

यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। ऐसे में 7 एयरबैग रहेंगे। इसमें से 6 स्टैंडर्ड होंगे। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), आटो हेडलैंप, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मानिटरिंग सिस्टम (TPMS), चाइल्ड आइएसओफिक्स माउंट, इलेक्ट्रानिक पार्किंग ब्रेक के साथ लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button