Silver Price Today: चांदी की कीमत ने पीछे छोड़ा क्रूड आयल
महागिरावट के बाद भी रेट दू रहे आसमान
Silver Price Today: पिछले लंबे समय से चांदी की कीमतों में लगातार उछाल चल रहा है। इसका असर यह है कि अब क्रूड आयल की कीमत भी चांदी से नीचे रह गई है। 40 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि चांदी की कीमत क्रूड आयल से नीचे रही हों। अंतरराष्ट्रीय मार्केट की बात करें तो फिलहाल चांदी की कीमत 64 डालर प्रति आउंस दर्ज की गई है। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ( WTI ) क्रूड 57 डालर के आसपास चल रहा है। इससे साफ है कि चांदी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। हालांकि चांदी की कीमतों में महागिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद भी चांदी क्रूड आयल को पीछे छोड़ कर आगे निकल गई है।
कामेक्स की बात करें तो मंगलवार को पर चांदी 64.192 डालर प्रति आउंस तक पहुंच गई। वहीं जबकि कच्चा तेल 60 डालर प्रति बैरल पर रहा। WTI क्रूड की कीमत महज 57 डालर प्रति बैरल पर पहुंचा। चांदी की कीमतों में यह वृद्धि हर किसी को चौंका रही है। 1980 शुरुआती दौर के बाद इस प्रकार की वृद्धि पहली बार देखी जा रही है। हालांकि चांदी के मुकाबले क्रूड आयल की कीमत 5 गुना तक अधिक रह चुकी है। यह दौर था 2022 का।
तब चांदी का भाव 18-20 डालर प्रति आउंस रहा, लेकिन क्रूड आयल की कीमत 95-96 डालर प्रति बैरल की तक चली गई थी। तेल और धातू बाजार पर नजर रखने वाले लोग इस वृद्धि को ऐतिहासिक और अनोखा बता रहे हैं। वहीं चांदी की बात करें तो यह फिलहाल जबरदस्त उछाल पर है। इस साल में चांदी के भाव में 150 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 1979 के बाद से यह चांदी का उछाल सबसे अधिक है। वर्ष 2020 के शुरुआत दौर से यह वृद्धि 220 प्रतिशत अधिक आंकी जा रही है। हालांकि इस समय में तेल की कीमत 44 प्रतिशत गिरी थी।
Silver Price Today: बढ़ रही तेल की आपूर्ति, गिर रहे दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञाें की मानें तो WTI क्रूड इस समय 57 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। इस साल की बात करें तो यह गिरावट 20 प्रतिशत तक रही है।
इसका मुख्य कारण विश्व भर में तेल की मांग के मुकाबले आपूर्ति अधिक रहना है। EIA (US Energy Information Administration) द्वारा जारी की गई दिसंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल आयल इन्वेंटरीज 2025 और 2026 में लगातार बढ़ रही हैं। इसके कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अगले साल इसमें 2 डालर प्रति बैरल तक की और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

Silver Price Today: लगातार चल रहा चांदी का सिक्का
दूसरी ओर चांदी की बात की जाए तो इस धातू की कीमतों में उछाल लगातार जारी है। पिछले एक साल में देखा जाए तो चांदी की कीमत 130 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। हालांकि 2022 से इसकी तुलना की जाए तो वृद्धि 206 प्रतिशत है। इस साल 12 दिसंबर को चांदी कीमत वृद्धि का रिकार्ड बनाते हुए 65.085 डालर प्रति आउंस तक पहुंच गई थी।
Silver Price Today: चांदी व सोने की कीमतों में गिरावट
बेशक चांदी की कीमत सबसे ऊपरी स्तर पर चल रही हैं, लेकर कीमत में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन-चार दिन में यह गिरावट लगातार हो रही है। इसी प्रकार सोने की कीमतों में भी गिरावट आ रही है। 12 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा कारोबार भाव में काफी उतार चढ़ाव रहा। हालांकि तब चांदी के भाव प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये से भी अधिक चले गए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो कीमतों में प्रति एक किलोग्राम करीब 9 हजार रुपये की गिरावट है। हालांकि इसके बाद कुछ संभलते हुए चांदी फिर से 1,92,615 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इस प्रकार का उतार चढ़ाव सामान्य नहीं है।
Silver Price Today: सोना भी हुआ सस्ता
चांदी के साथ-साथ सोना भी सस्ता हुआ है। चांदी के साथ कदमताल करते हुए सोना शुक्रवार को MCX पर ऊपर नीचे होता रहा। सोने की कीमतों में 1641 रुपये की गिरावट हुई और कीमत प्रति दस ग्राम 133622 रुपये तक चला गया। बाजार के जानकारों का मानना है कि अभी दोनों ही धातूएं स्थिर नहीं है। ऐस में आने वाले दिनों में कीमतों में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।










