Nissan Gravite : जनवरी में लांच होगी निसान की यह 7 सीटर कार

आकर्षक डिजाइन के साथ आ रही है यह गाड़ी

Nissan Gravite : अपनी गाड़ियों की विशेषता के कारण भारतीय कार बाजार में खास जगह बनाने वाली निसान कंपनी द्वारा नए साल में नई 7 सीट कार लांच की जा रही है। इस गाड़ी के बाजार में आने से पहले ही इसको लेकर ग्राहक काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कंपनी द्वारा गाड़ी को लांच करने की तैयारी की जा रही है। ग्राहकों के रिस्पांस को देखकर निर्माता भी काफी उत्साहित हैं।

यदि आप भी नए साल में अपने घर नई 7 सीटर कार लाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारतीय बाजार में निसान मोटर अपनी नई 7-सीटर कार लेकर आ रही है। कंपनी द्वारा गाड़ी के बारे में कुछ जानकारियां सार्वजनिक की गई है। इसमें सबसे आता है गाड़ी का नाम। कंपनी द्वाादी गई जानकारी के अनुसार इस 7-सीटर MPV का नाम Nissan Gravite रखा है। इस गाड़ी को निसान द्वारा 2026 के जनवरी में ही लांच किया जाएगा। ऐसे में आप भी यदि नई 7 सीटर कार लेने का मन बना रहे हैं तो Nissan Gravite में बारे में यह सब जान लें।

Nissan Gravite : नए लाइटिंग एलिमेंट्स

हालांकि नई आने वाली सभी कारों में नए फीचर मिल रहे हैं, लेेकिन अब निसान की यह गाड़ी नए साल में आ रही है तो पुरानी गाड़ियों से कई मायने में अलग होने जा रही है। इसमें डिजाइन से लेकर लुक सब कुछ नया होगा। Gravite का ओवराल साइज और शेप Triber रहेगा। बेशक Nissan ने प्रयास किया है कि इसमें कंपनी पहचान शामिल रहे। यानी देखते ही पता चले कि यह गाड़ी निसान कंपनी की है। यह MPV सब-4 मीटर कैटेगरी में आ रही है। इसके अलावा गाड़ी को अधिक आकर्षक लुक देने के लिए नया फ्रंट बंपर और नई ग्रिल दी जा रही है। इसके साथ ही गाड़ी में अलग डिजाइन के अलाय व्हील भी दिए जाएंगे। इसके अलावा हेडलैंप में नए लाइटिंग एलिमेंट्स और रियर में नया बंपर और नए टेललैंप सिग्नेचर के साथ टेलगेट पर बड़े अक्षरों में Gravite नेमप्लेट लिखा मिलेगा।

जनवरी में लांच होगी निसान की यह 7 सीटर कार
जनवरी में लांच होगी निसान की यह 7 सीटर कार

Nissan Gravite : बेहद खास रहेगा इंटीरियर

जिस प्रकार गाड़ी के आउटलुक को खास बनाया जा रहा है, इसी प्रकार इसके इंटीरियर में नएपन की झलक मिलेगी। हालांकि इसको लेकर कंपनी द्वारा पूरी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। हालांकि यह साफ है कि Gravite में Triber जैसा ही डैशबोर्ड रहेगा। इसके अलावा स्टीयरिंग लेआउट देखने के लिए मिल सकती है। वहीं इस गाड़ी में 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट- स्टाप, मैनुअल AC, सेकंड और थर्ड रो के लिए AC वेंट्स रहेंगे। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो 6 एयरबैग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) रियर-व्यू कैमरा भी दिया जा रहा है।

Nissan Gravite : इंजन की स्थिति

Nissan की आने वाली Gravite कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट कर करेगा। वहीं यह गाड़ी 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड अटोमेटिक गियरबाक्स विकल्पों के साथ मिलेगी। हलांकि शुरूआत में इसके सीएनजी माडल आने की संभावना कम है, लेकिन बाद में आ सकते हैं।

Nissan Gravite : गाड़ी मिलने में लगेगा समय

हालांकि गाड़ी जनवरी 2026 में लांच हो जाएगी, लेकिन आपके घर तक गाड़ी पहुंचने में कुछ समय लगेगा। बेशक निसान द्वारा इसको लेकर समय नहीं दिया गया है, लेकिन बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की मानें तो मार्च तक गाड़ी डिलवरी देने की स्थिति में आ जाएगी। हालांकि इससे पहले ही लांच के बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल बाजार में कंई कंपनियों द्वारा अपने नए माडल की गाड़ियां उतारी जा रही हैं। ऐसे में निसान की यह कार भी इस प्रतियोगिता को बढ़ाएगी। चूंकि कार 7 सीटर है और इसकी कीमत भी 6.50 लाख रुपये के आसपास ही रह सकती है, ऐसे में कुछ ब्रांड का इससे कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button