Fastag update : सच में आपकी लाइफ को फास्ट कर देगा फास्टैग?
अब फास्टैग से कर सकेंगे पेट्रोल, पार्किंग का भुगतान, 6 महीने की ट्रायल में सफलता के बाद योजना शुरू कर ने की तैयारी
Fastag update : फास्टैग का नाम आते ही अब तक हम इसे सिर्फ टोल पार करने का एक पास मानते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी उपयोगिता काफी बढ़ने जा रही हैं। इसके तहत टोल बेरियर को पास होंगे ही, साथ ही फास्टैग से पेट्रोल से भुगतान से लेकर पार्किंग तक का भुगतान करने की सुविधा भी मिलने जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा 6 महीने से ट्रायल किया जा रहा था, जो सफल रहा। अब इस योजना को शुरू करने की तैयारी है।
आपकी गाड़ी के फास्टैग को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मल्टीपर्पस बनाने की तैयारी कर ली गई है। सरकार की योजना है कि अब फास्टैग से ही वाहन चालक पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का भुगतान कर सकेगा। यह योजना वाहन चालकों के लिए काफी उपयोगी भी होगी। सरकार का कहना है कि इस योजना के लिए पिछले 6 महीने से ट्रायल चलाया जा रहा था, जो सफल रहा है। अब गाड़ी चलाते समय जो भी जरूरी भुगतान होते हैं, इन सभी को फास्टैग से जोड़ने की योजना है। यह व्यवस्था जहां पैसा बचाने में काम आएगी, वहीं समय भी बचत होगी। फटाफट बिना किसी झंझट के यह सभी भुगतान हो सकेंगे।
Fastag update : डिजिटल फ्राड से बचने का माध्यम
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि फास्टैग से यह सेवाएं जुड़ने से जहां समय की बचत होगी, वहीं यह डिजिटल फ्राड से बचाने में भी मदद करेगा। दरअसल फास्टैग को यूजर अपने वालेट की तरह ही प्रयोग करता है। जरूरत के अनुसार राशि से फास्टैग को रिचार्ज किया जाता है। इसमें से भुगतान की राशि सुविधा के अनुसार कटती रहती है। इससे लाभ यह होगा कि भुगतान के समय हम अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं सौंपेंगे।
ऐसे में धोखाधड़ी की की आशंका कम होगी। साथ ही इससे सिर्फ वालेट में जमा राशि को ही यूज किया जा सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही यह योजना शुरू की जात रही है। इसके लिए सरकार के स्तर पर काफी समय से प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए फिनटेक कंपनियां, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स, बैंक और टोल आपरेटर्स की बैठक भी हो चुकी है। इस दौरान सभी की सहमति बनी है कि फास्टैग को पेट्रोल पंप, पार्किंग, ईवी चार्जिंग, फूड आउटलेट, वाहन मेंटेनेंस, सिटी एंट्री चार्ज जैसी सुविधाओं के भुगतान में प्रयोग किया जा सकेगा।

Fastag update : इस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क कटेगा फास्टैग से
एक ओर सरकार द्वारा इस परियोजना की तैयारी की जा रही है, वहीं रेलवे द्वारा यह योजना शुरू भी कर दी गई है। इसे तह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फास्टैग से पार्किंग चार्ज कटने की सुविधा रहेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार इसको लेकर दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नीति को तैयार किया गया है। इसके तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की फीस फास्टैग से काटी जाएगी। इससे रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले गेट पर जाम और ज्यादा पैसे वसूलने की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए काम किया जा रहा है। जैसे ही यह व्यवस्था हो जाएगी, नई दिल्ली स्टेशन पर पार्किंग शुल्क का भुगतान फास्टैग से किया जा सकेगा।
Fastag update : रेलवे को होगा लाभ
दरअसल रेलवे स्टेशन के अंदर आने वाले काफी वाहन ऐसे होते हैं, जो यात्रियों को छोड़ कर या लेकर निकल जाते हैं। इसके अलावा यात्रियों की प्रतीक्षा में वाहन गेट पर ही खड़े रहते हैं। इन वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसको लेकर पार्किंग चलाने वाले ठेकेदार व वाहन चालकों के बीच विवाद भी होता है। यह भुगतान फास्टैग से होने के कारण इसका समाधान भी हो जाएगा। साथ ही इसमें समय की भी बचत होगी।










