Action against mule accounts : साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले बैंक खातों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

मध्यप्रदेश पुलिस ने बनाई योजना 800 बैंक खातों की पहचान

Action against mule accounts : साइबर ठगी करने वाले लोगों के पैसे निकाल कर किसी बैंक खातें में डालते हैं। या फिर सीधे बैंक खाते में पैसे डालने के लिए कहा जाता है। इस पर लोग विश्वास भी कर लेते हैं और राशि दे देते हैं। कई बार आनलाइन ब्लैक मेलिंग करके भी राशि बैंक खातों डलवाई जाती है।(cyber fraud) साइबर इस प्रकार के कार्यों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट या किराये के खातों को प्रयोग करते हैं। इस प्रकार के बैंक खातों पर अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। यह कार्रवाई की जा रही मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा।

साइबर ठगी की राशि को जमा करने या पैसे ट्रांसफर में उपयोग होने वाले इन म्यूल खातों के साथ इनके खाताधारकों के खिलाफ भी अब बड़ी कार्रवाई होगी। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने इन खातों पर शिकंजा कसने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए पुलिस द्वारा 800 ऐसे खातों की पहचान भी की गई है। हालांकि यह पहचान प्रथम चरण में है और इनकी संख्या बढ़ सकती है। यह ऐसे खाते हैं, जिनमें लोगों के साथ ठगी कर पैसे डाले गए हैं। साइबर ठगी का शिकार होने पर सबसे पहले 1930 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। वहीं इसके लिए आनलाइन शिकायत https://cybercrime.gov.in/ पर की जा सकती है।

Action against mule accounts : खाता धारकों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

इस कार्रवाई के लिए माध्यप्रदेश साइबर पुलिस द्वारा सभी जिलों में इस प्रकार के खातों और इनके खाताधारकों की जांच की जा रही है। इन खातों का पूरा विवरण पुलिस तैयार कर रही है। इसके आधार पर यह पता चलेगा कि ठगी में जो खाता प्रयोग किया गया है, इसमें खाताधारक ने क्या भूमिका निभाई है। (MP Cyber Police) क्योंकि कई बार साइबर ठग पैसे देकर खाते में राशि मंगवाने की डील भी करते हैं। या फिर रिश्तेदारी या दास्ती के नाम पर ही राशि मंगवाई जाती है। इतना ही नहीं साइब ठग लालच देकर नया खाता भी खुलवा लेते हैं। यह खाता किसी अन्य व्यक्ति का होता है और इसमें राशि कोई अन्य व्यक्ति मंगवाता है।

Action against mule accounts : तीन लाख म्यूल बैंक खाते

हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और कार्रवाई की जानी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसे 3 लाख बैंक खाते हैं। यह बैंक खाते सिर्फ मध्यप्रदेश में हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में इनकी संख्या बहुत अधिक या करोड़ों में जाएगी। अब मध्यप्रदेश साइबर पुलिस इन बैंक खातों पर आपरेशन मैट्रिक्स नाम से अभियान शुरू कर रही है।

Action against mule accounts : साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले बैंक खातों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Action against mule accounts : साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले बैंक खातों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Action against mule accounts : 450 करोड़ रुपये की ठगी

साइबर ठग बड़े पैमाने पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसी साल की बात करें तो अभी तक करीब 450 करोड़ रुपये की साइबर ठगी अकेले मध्य प्रदेश के लोगों की जा चुकी है। (MP Police) इन ठगियों में प्रयोग किए गए कुछ बैंक खाते मध्य प्रदेश में हैं तो कुछ अन्य राज्यों के भी हैं। इसके अलावा विदेश के खातों का भी प्रयोग हो रहा है।

Action against mule accounts :फर्जी सिम कार्ड बेचने वालों पर भी कार्रवाई

साइब ठगी करने वालों को फर्जी सिम कार्ड बचेने वालों के खिलफ भी मध्य प्रदेश साइबर पुलिस द्वारा इससे पहले कार्रवाई कर चुकी है। आपरेशन फास्ट के नाम से यह अभियान चालया गया। इसमें फर्जी तरीके से सिम बेचने वाले 3824 विक्रेताओं को चिह्नित किया गया था। इसकी जांच के बाद 50 एफआइआर दर्ज की गई थी। इसी अभियान की जांच के दौरान पता चला कि फर्जी सिम कार्ड का उपयोग म्यूल खाते खोलने के लिए भी बड़े स्तर पर किया जाता है।

Action against mule accounts : यूं समझें म्यूल खाते को

म्यूल बैंक खाते को सीधी भाषा में किराये का खाता कहा जा सकता है। यह खाता ठगी की राशि रखने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इन्हें फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाया जाता है या फिर किसी को गुमराह कर उसके दस्तावेज लेकर ठग खाते खुलवाते हैं। ऐसे पुलिस जांच में मामले भी सामने आए हैं कि खाताधारक ने कुछ पैसे के लालच में या बिना जानकारी के अपना खाता ठगों को उपयोग करने के लिए सौंप देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button