Aaj ka sona chandi price : सोने चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देखें आज के ताजा भाव

Aaj ka sona chandi price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दिखाई दे रहे हैं। एकाध बार हल्की सी गिरावट देखने को मिलती है लेकिन अगले ही दिन ज्यादा उछाल आ जाता है। सप्ताह में पांच दिन में से एक या दो दिन ही रेटों में गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि बाकी के दिनों में रेट लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानि 30 दिसंबर को देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है, आइए जानते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 781 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। सोमवार सुबह यह कीमत 1 लाख 36 हजार 956 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर थी। वहीं देश की दूसरी वेबसाइट गुडरिटर्न्स की बात करें तो इसके मुताबिक सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार 390 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची हुई है। MCX पर सोना मजबूती के साथ 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा।

sona chandi price : आज का सोने का भाव(Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता       सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट        136781 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट        136233 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट        125291 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट        102586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट         80017 रुपये प्रति 10 ग्राम

sona chandi price : आज के चांदी के भाव

Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी इस समय आसमान छू रही हैं। एक महीने में ही 50 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल चांदी की कीमतों में देखने को मिला है। आज यानि मंगलवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार 440 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोमवार सुबह मार्केट खुलने के समय यह 2 लाख 28 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button