Jio Cheapest Plan : अब केवल 44 रुपये में साल भर चालू रख सकते हैं अपना Jio सिम
इनकमिंग काल के साथ मिलेगा और OTP जैसे लाभ
Jio Cheapest Plan : लगातार बढ़ती मोबाइल फोन रिचार्ज की कीमतों के बीच राहत देने के लिए Jio का यह प्लान आपके बहुत काम का हो सकता है। इससे महज 44 रुपये का रिचार्ज कर अपने Jio सिम को चालू रखा जा सकता है। साथ ही कम खर्च में अन्य लाभ भी लिए जा सकते हैं। यह प्लान यूजर्स के बीच काफी लाेकप्रिय हो रहा है। नए साल में आपको पैसे बचाने के इस प्लान के बार में आइए पूरा समझाते हैं।
आजकल अधिकतर लोग दो सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं। ऐसे में दोनों सिम महंगे रिचार्ज करवाने से आपको छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि मोबाइल रिचार्ज कराना भी अब बड़े खर्चे में शामिल है। क्योंकि एक-एक घर में कई सारे मोबाइल फोन और सिम हैं। ऐसे में सभी को महंगा रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है। बस आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपको मुख्य कालिंग और डेटा के लिए कौन सा सीम प्रयोग करना है।
क्योंकि दूसरे मोबाइल नंबर को सिर्फ चालू रखना होता है। या फिर इसका प्रयोग बैंक खाते से जुड़ाव के लिए किया जाता है। ऐसे में इस पर ओटीपी की जरूरी भी रहती है। हालांकि इस नंबर का प्रयोग कालिंग के लिए नहीं होता है। इसके बावजूद हर महीने में करीब 200 रुपये का रिचार्ज करवना पड़ता है। अब आपके इस खर्च में कटौती हो सकती है।
क्योंकि जिस बना अधिक प्रयोग वाले सिम पर आप 2 से 2.5 हजार रुपये साल में खर्च करते हैं, लेकिन अब एक साल में आपको सिर्फ 44 रुपये ही खर्च करने हैं। इससे आपका एक फालतू का खर्च कम हो रहा है। यह सुविधा रिलायंस Jio द्वारा दी जा रही है। कंपनी के सिस्टम में एक ऐसा रास्ता उपलब्ध है।

Jio Cheapest Plan : ऐसे काम करता है यह फार्मूला
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं, यह जियो का कोई आधिकारिक प्लान कतई नहीं है। ऐसे में आपको यह प्लान एप पर नहीं मिलेगा। इसे लिए एक जुगाड़ लगाना पड़ेगा। इसके बारे में आपको बता रहे हैं। क्योंकि 90 दिन तक कोई सिम कार्ड रिचार्ज नहीं होने पर इसको कंपनी द्वारा बंद कर दिया जाता है। इसलिए इस प्लान से महज 44 रुपये में 1 साल के लिए नंबर को एक्टिव रखना आसान हो जाएगा। इसके लिए Jio का छोटा रिचार्ज 11 रुपये वाला वाउचर प्रयोग करना होगा। इस प्लान से 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यही वह वाउचर जो बिना किसी बड़े बेस प्लान के भी काम करता है।
Jio Cheapest Plan : ऐसे करें प्रक्रिया
ध्यान रहे कोई कभी कंपनी 90 दिन के बाद ही सिम को बंद करती है। यानी जब आपकी वैलिडिटी समाप्त हुए 90 दिन बित जाएं। ऐसे में जिस सिम को इस काम के लिए प्रयोग किया जाना है, उसको पड़ा रहने दें, लेकिन 90 दिन से पहले आपको यह संभालना है।
यानी कि पिछला रिचार्ज खत्म होने से पहले। इससे पहले अपने सिम को छोटा रिचार्ज11 रुपये वाले वाउचर से रिचार्ज करे। इसको रिचार्ज करने के बाद कुछ देर इसका प्रयोग करें इंटरनेट चलाएं। ऐसा करने से जियो के सिस्टम में संदेश जाएगा कि यह नंबर एक्टिव है और इसका प्रयोग किया जा रहा है।इसके बाद 90 दिन तक आपका काम हो गया है। इसके बाद फिर से यही तरीका अपनाएं। ऐसा कर एक साल में 4 बार करना यह रिचार्ज करना होगा। यानी आपको 44 रुपये खर्च करने होंगे। और आपको सिम कार्ड काम करता रहेगा।
Jio Cheapest Plan : कालिंग के लिए नहीं चलेगा तरीका
ध्यान रहे कि यह तरीका सिर्फ सिम कार्ड को चालू रखने के लिए यदि आपको इस नंबर से कालिंग करनी है तो इसके लिए अन्य प्लान लाने होंगे। हां आपको यदि एसएमएस या ओटीपी चाहिए तो आपका को चलता रहेगा।










