Fastag KYV Rule Changed : FASTag को लेकर NHAI ने बदला नियम, नहीं होगा KYV का झंझट

1 जनवरी से लागू की यह व्यवस्था, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

Fastag KYV Rule Changed : देश भर के करोड़ों वाहन चालकों के लिए नया साल राहत लेकर आया है। क्योंकि NHAI ने कार, जीप और वैन के लिए FASTag से जुड़ी KYV प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इससे अब वाहन चालकों को काफी राहत मिलने जा रही है। यह नया नियम 1 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। इससे पुराने FASTag यूजर्स को भी शिकायत न होने पर KYV से छूट मिल जाएगी। क्योंकि इस नए नियम के तहत वाहन सत्यापन की जिम्मेदारी पूरी तरह से उस बैंक की होगी, जिसने FASTag जारी किया है। ऐसे में आने वाले समय में वाहन चालक टोल प्लाजा पर अपना सफर बिना किसी झंझट के और आसानी से कर सकेंगे।

दरअसल एनएचएआई ने सभी नई कार, जीप और वैन के FASTag जारी करने के लिए अनिवार्य Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिध को बंद करने का फैसला किया है। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (NHAI) ने FASTag जारी करने के लिए Know Your Vehicle (KYV) को अनिवार्य कर दिया था। अब वाहन चालकों को राहत देते हुए इस प्रक्रिया को बंद कर दी है। इससे लोगों की सुविधा बढोगी।

Fastag KYV Rule Changed : इन मामलों में नहीं FASTag , KYV की जरूरत

सरकार के इस फैसले के बाद कारों के लिए पहले से जारी मौजूदा FASTag के लिए, KYV अब रूटीन आवश्यकता के तौर पर करवाने की जरूरत नहीं है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसको करवाना जरूरी होगा। विशेषकर जिन मामलों में शिकायतें मिलती हैं। इनमें से लूज FASTag, गलत तरीके से इसको जारी करना या गलत प्रयोग से जुड़ी समस्याएं आने पर ही KYV की प्रक्रिया करवानी होगी। यदि ऐसी कोई समस्या नहीं आती है तो प्रयोग किए जा रहे कार FASTag के लिए KYV करवाने की कोई जरूरत रहेगी।

Fastag KYV Rule Changed : एक्टिवेशन के लिए जानकारी पुख्ता होना जरूरी

1 जनवरी 2026 से लागू हुए संशोधित नियमों के अनुसार, गाड़ी को मिलने वाले FASTag एक्टिवेशन की अनुमति VAHAN डेटाबेस से गाड़ी की डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद ही दी जाएगी। एक्टिवेशन के बाद वेरिफिकेशन की पहले वाली व्यवस्था बंद कर दी गई है। वहीं VAHAN पर गाड़ी की डिटेल्स उपलब्ध नहीं होने पर वहां जारी करने वाले बैंकों को एक्टिवेशन से पहले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का इस्तेमाल करके डिटेल्स वेरिफाई करने की प्रक्रिया अपनानी हाेगी।

यह जिम्मेदारी पूरी तरह से बैंक की होगी। इससे वाहन मालिक को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। हालांकि आनलाइन खरीदे जाने वाले FASTags को वेरिफाई करने की जिम्मेदारी बैंकों की होगी और इसके बाद ही यह फास्टैग एक्टिवेट हो सकेंगे। इससे पहले यूजर्स को बार-बार इसका पता लगाना पड़ता था कि फास्टैग बन गया या नहीं। अब यह झंझट खत्म हो जाएगा।

Fastag KYV Rule Changed : FASTag को लेकर NHAI ने बदला नियम, नहीं होगा KYV का झंझट
Fastag KYV Rule Changed : FASTag को लेकर NHAI ने बदला नियम, नहीं होगा KYV का झंझट

Fastag KYV Rule Changed : बिना रूके 80 की स्पीड से होगा टोल गेट पार

साथ ही टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से भी जल्द ही छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके तहत सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिससे बिना रूके ही 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से टोल गेट को पार किया जा सकेगा। इसके तहत 2026 से देश में सैटेलाइट आधारित टोल वसूली सिस्टम लागू होगा। इसके लिए हाई-स्पीड कैमरे लगाने की योजना है। ऐसे में गाड़ी की नंबर प्लेट और FASTagकी फोटो तेजी से ली जा सकेगी। यह प्रक्रिा होे के बाद टोल की राशि काटी जाएगी। टोल भुगतान के लिए लगने वाली लंबी लाइनों का झंझट खत्म होगा।

Fastag KYV Rule Changed : तेज स्पीड पर होगा चालान

साथ ही वाहनों के लिए तेज स्पीड से चलाने पर चालान की प्रक्रिया भी आधुनिक तरीके से की जा रही है। इसके तहत सैटेलाइट टेक्नोलाजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जाएगी। एक टोल प्लाजा दूसरे टोल प्लाजा के बीच पहुंचने के समय का निर्धारण किया जाएगा। यदि कोई गाड़ी दो टोल प्लाजा के बीच निर्धारित समय से कम में पहुंचती है तो इसका अर्थ साफ है कि गाड़ी ओवर स्पीड़ चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button