Tata Punch Facelift : 13 जनवरी को लांच होगी Tata Punch Facelift
कुछ अहम फीचर्स के साथ बाजार में आ रही गाड़ी की जानकारी हुई सार्वजनिक
Tata Punch Facelift : टाटा द्वारा जल्द ही अपनी नई गाड़ी Tata Punch Facelift भारतीय बाजार में लांच की जा रही है। इसके लिए तारीख भी निर्धरित कर दी गई है। 13 जनवरी को गाड़ी लांच होगी। इसके लिए कंपनी द्वारा तैयारी की जा रही है। इससे पहले गाड़ी के कुछ फीचर की जानकारी सार्वजनिक की गई है। गाड़ी की लांच होने की तारीख आने के साथ ही मार्केट में इसका रिव्यू भी हो रहा है। इस गाड़ी का मुकाबाला Nissan Magnite, Renault Kiger के साथ हो सकता है। आईए बताते हैं इस गाड़ी से जुड़ी डटेल।
टाटा कंपनी भारत में कार निर्माण क्षेत्र की महत्वपूर्ण ब्रांड है। यूं तो कंपनी द्वारा कई अलग-अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस कंपनी की कारों ने बाजार में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इसके चलते टाटा ने एक के बाद एक माडल भी लांच किए हैं। देश ही नहीं कई विदेशी नामचीन ब्रांड को टक्कर देने वाली गाड़ियां भी पेश की जा चुकी हैं।
अब कंपनी की ओर से जल्द ही काम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch Facelift गाड़ी को लांच करने की तैयारी हो रही है। इसकी तारीख 13 जनवरी तय हो चुकी है, ऐसे में Tata Punch Facelift के वेरिएंट्स और कई फीचर्स की जानकारी भी सार्वजनिक हो चुकी है।
Tata Punch Facelift : 6 वेरिएंट्स में पेश की जाएगी गाड़ी
Tata Punch Facelift को कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के लिए 6 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इन वेरिएंट्स में प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ शामिल रहेंगे। क्योंकि इससे पहलीे Tata Punch मार्केट में अपनी जगह बना चुकी है, ऐसे में इससे मिलती जुलती नई गाड़ी लांच होगी।
इसमें फीचर की बात की जाए तो इस मामले में कुछ अलग होगी। Tata Punch Facelift के फीचर्स की जो जानकारी अभी तक सामने आई है, इसके अनुसार इस एसयूवी में अपडेट के बाद स्टेयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टिड टेल लाइट, आटो डिमिंग आईआरवीएम, कार्नरिंग फंक्शन के साथ एबीएस, एलईडी फाग लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पाट मानिटर जैसे फीचर्स भी यूजर्स को मिलने जा रहे हैं।

Tata Punch Facelift : दमदार इंजन के साथ बाजार में आएगी गाड़ी
टाटा की पहचान इसके दमदार इंजन के साथ सुरक्षा मानकों के लिए भी होती है। ऐसे में Tata Punch Facelift के बारे में आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस गाड़ी में पेट्रोल वेरिएंट्स में निर्माता की ओर से 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन भी आने की संभावना है। इसे टाटा अल्ट्रोज से लेकर पंच में आफर दिया जा सकता है। जिससे 118 बीएचपी और 170 न्यूटन मीटर का टार्क मिलता है। इसको लेकर निर्माता की ओर से पहले ही 13 जनवरी को यह गाड़ी भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लांच करने की जानकारी दी जा चुकी है।
Tata Punch Facelift : पंच से अधिक होगी कीमत
हालांकि कंपनी द्वारा अभी तक गाड़ी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मार्केट पर नजर रखने वालों का कहना है कि यह गाड़ीTata Punch से महंगी होगी। अभी पंच की एक्स शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से शुरू हो रही है। लेकिन Tata Punch Facelift की कीमत इससे अधिक होने की पूरी संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नई गाड़ी शुरूआती कीमत एक्स शोरूम करीब 6 लाख रुपये में लांच की जा सकती है।










