Suzuki Motorcycle India : सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने 20 साल में बनाए 1 करोड़ टू व्हीलर
गुरुग्राम स्थित प्लांट में तैयार हुई 1 करोड़वीं यूनिट
Suzuki Motorcycle India : भारत में तेजी से बढ़ रही दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने भारतीय बाजार में नया इतिहास रचा है। यह इतिहास 10 मिलियन यूनिट बाइक और स्कूटर निर्माण करके बना गया है। इसको कंपनी के लिए बहुत बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है। हालांकि Suzuki Motorcycle India को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 20 साल का समय लग गया। वहीं कंपनी द्वारा अपनी करोड़वीं यूनिट के रूप में सुजुकी एक्सेस राइड कनेक्ट एडिशन (Suzuki Access Ride Connect Edition) को तैयार किया है।
सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुरुग्राम स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 1 करोड़वीं (10 मिलियन) यूनिट प्रोडक्शन किया गया। इसको कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। 20 साल में Suzuki Motorcycle India ने यह मंजिल पाई है। इसके साथ ही Suzuki Motorcycle India भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी अहमियत को पेश कर रही है। वर्तमान समय में सुजुकी के टाप सेलिंग एक्सेस समेत 3 स्कूटर, 2 सुपरबाइक, 7 स्पोर्ट्स बाइक और 2 एडवेंचर टूरर मोटरसाइकल बाजार में बेची जा रही हैं। Suzuki Motorcycle India द्वारा पिछले 6 साल में 50 लाख टू-व्हीलर बेचे गए हैं।
Suzuki Motorcycle India : पहले 50 लाख वाहन बनाने में लगे 14 साल
आज Suzuki Motorcycle India जिस उत्पादन पर अपना जश्न मना रही है, इसकी राह इतनी आसान नहीं रही। क्योंकि सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया को अपनी शुरूआत की 50 लाख यूनिट तैयार करने में 14 साल का समय लग गया। हालांकि इसके बाद की 50 लाख यूनिट्स को बनने का काम सिर्फ 6 साल में ही पूरा हो गया है। कपंनी इस ऐतिहासिक 1 करोड़वीं यूनिट का गौरव मिला है सुजुकी की एक्सेस राईड कनेक्ट एडिशन को।
यह देश का पहला 125सीसी स्कूटर है। कंपनी अब फ्यूचर मोबिलिटी के लिए कार्बन न्यूट्रलिटी की ओर बढ़ते हुए हरियाणा के खरदौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का काम कर रही है। सुजुकी को अपनी लोकप्रियता बनाने में खास जापानी इंजीनियरिंग का सहारा मिला है। अपने दोपहिया सेगमेंट कंपनी का खास रूतबा है।

Suzuki Motorcycle India : 2006 में उत्पादन शुरू
Suzuki Motorcycle India ने 20 साल पहले 2006 में सफर शुरू किया था। कंपनी ने आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत बनाई ओर मार्केट में खास स्थान हासिल किया। वर्ष 2020 में 50 लाख यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा छू लिया था। इस पहले 50 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में Suzuki Motorcycle India को 14 साल का समय लगा। हालांकि लेकिन इसके बाद एसएमआईपीएल ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ग्राहकों के दिल में जगह बनाई। ऐसे में वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया गया। इसके परिणाम स्वरूप बाद के 50 लाख यूनिट्स का उत्पादन सिर्फ पिछले 6 साल पूरा किया गया है।
Suzuki Motorcycle India : सुजुकी एक्सेस 125 सबसे खास
आज Suzuki Motorcycle India जिस सफलता का जश्न मना रही है, इसके पीछे कंपनी के उत्पाद सुजुकी एक्सेस 125 का योगदान सबसे अधिक है। 1 करोड़ यूनिटस का उत्पादान होने में सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया की इस सफलता में सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कंपनी के इस स्कूटर ने भारत में 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में शुरूआत करते हुए इसको नई पहचान दी।
यही कारण है कि इस स्कूटर पर लोगों का विश्वास बना और आज यह कंपनी के लिए जबरदस्त खुशी लेकर आया है। यह एक भरोसेमंद फैमिली स्कूटर बना और घर घर तक पहुंच गया। साथ ही यह Suzuki Motorcycle India का सबसे अधिक बिक्री वाला माडल भी बन गया। हालांकि फिलहाल कंपनी द्वारा एक्सेस के साथ बर्गमैन और एवेनिस जैसे स्कूटर के साथ ही जिक्सर सीरीज (150 सीसी और 250 सीसी सेगमेंट में), वी-स्ट्रसम एसएक्स और जीएसएक्स-8आर, वी-स्ट्राम 800डीई और हायाबुसा जैसी मोटरसाइकल भी बाजार में उतारे जा चुके हैं।










