Venezuelan oil to india : वेनेजुएला से भारत को तेल देगा अमेरिका
7 साल पहले लगे प्रतिबंधों के बाद भारत ने तेल खरीद की थी बंद, फिर से शुरू होगा कारोबार
Venezuelan oil to india : वेनेजुएला में अमेरिका के अप्रत्यक्ष नियंत्रण के बाद अब भारत को वहां से तेल मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका द्वारा भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की अनुमति दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में शामिल एक सीनियर अधिकारी द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। यह खबर भारत के लिए बहुत ही राहत भरी है।
क्योंकि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है। हालांकि भारत वेनेजुएला से अपनी जरूरत के तेल का बहुत बड़ा हिस्सा लेता रहा है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से यह कारोबार लगभग ठप रहा। ऐसे में फिर से इसके शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि उम्मीद यह है कि तेल की यह खरीद अमेरिकी निगरानी में होगी और कुछ शर्तें भी रहेंगी। इन शर्तों के बारे में अभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Venezuelan oil to india : विश्व का सबसे अधिक तेल वेनेजुएला में
वेनेजुएला में विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन प्रतिबंधों के कारण वहां भयंकर आर्थिक पिछड़ापन रहा। इसके कारण वह वैश्विक आपूर्ति में सिर्फ 1 प्रतिशत का ही योगदान दे रहा है। क्योंकि अमेरिका द्वारा 2019 में वेनेजुएला पर काफी कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे। इतना ही नहीं सेकेंडरी प्रतिबंधों की व्यवस्था भी की गई।
इसमें किसी भी देश या कंपनी द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीदने पर अमेरिकी बाजार में व्यापार करने या बैंकिंग की सुविधा बंद कर दी जाती हैं। इससे वहां के तेल व्यापार पर बहुत ही बुरा असर पड़ा। हालांकि भारत भी वेनेजुएला से बहुत अधिक मात्रा में तेल की खरीद करता था। अब फिर से भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने का मौका मिल सकता है।

Venezuelan oil to india : विश्व का तीसरे सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है भारत
भारत विश्व भर में तेल उपभोक्ता के मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल दूसरे देशों से ही आयात करता है। इस समय अमेरिका व रूस के बीच चल रही खींचतान के बीच भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने का बेहतर मौका मिल सकता है। क्योंकि 2024 की बात की जाए तो भारत का आयात 63000 बैरल से प्रतिदिन 1 लाख बैरल तक चला गया था। वहीं 2025 में वेनेजुएला से भारत ने तेल आयात 1.41 अरब डालर का किया। हालांकि मई 2025 में फिर से अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल पर सख्ती बढ़ाई गई तो इसका असर कारेाबार पर पड़ा था। परिणाम स्वरूप 2026 की शुरुआत में वेनेजुएला से महज 0.3 प्रतिशत तेल ही आया।
Venezuelan oil to india : कंपनी का चयन भी अमेरिका के हाथ
भारत को वेनेजुएला से तेल मिलने की स्थिति में यह मौका किस कंपनी को मिलेगा, इसको फैसला अमेरिका द्वारा ही किया जाएगा। हालांकि निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी रिलायंस ने भी तेल खरीदने की इच्छा जताई है। अभी यह साफ नहीं है कि वेनेजुएला से तेल खरीद का मौका किस कंपनी को मिलेगा। वेनेजुएला के तेल निर्यात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अमेरिका की बड़ी कंपनियों के साथ बैठक की है। इसमें एक्सान मोबिल, कोनोकोफिलिप्स, शेवरान जैसी कंपनियां शामिल रही। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ही यह सुनिश्चित करेगा कि वेनेजुएला में किस कंपनी को भेजा जाएगा और निवेश की अनुमति दी जाएगी।
Venezuelan oil to india : ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी जानकारी
इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी दी कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। तेल को स्टोरेज जहाजों के जरिए सीधे अमेरिका के बंदरगाहों तक लाया जाएगा। उम्मीद है कि अमेरिका को वेनेजुएला से करीब 5 करोड़ बैरल मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति अमेरिका को 3 से 5 करोड़ बैरल तेल सौँपने की बात कह चुके हैं। यह तेल बाजार भाव पर बेचा जाएगा। हालांकि इससे मिलने वाली राशि को ट्रंप का नियंत्रण रहेगा। वर्तमान बाजार में 5 करोड़ बैरल कच्चे तेल की कीमत की बात की जाए तो यह 25 हजार करोड़ रुपये होगा।










