BSNL New Annual Plan 2799 rs : BSNL का नया प्लान 1 साल तक कालिंग के साथ मिलेगा 3GB हाई-स्पीड डेटा
कंपनी ने सोशल मीडिया पर की इस प्लान की घोषणा
BSNL New Annual Plan 2799 rs : देश में सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकाम कंपनी हमेशा ही अपने सस्ते और बेहतर प्लान के लिए जानी जाती है। कुछ दिन पहले ही कंपनी द्वारा अब तक का सबसे विशेष प्लान लांच किया था। इसमें 1 रुपये में 10 दिन तक वैलिडिटी और कालिंग जैसी सुविधाएं यूजर्स को दी जा रही थी। अब बीएसएनएल द्वारा अपना एक साल वाला रिचार्ज प्लान भी सस्ता किया गया है। प्लान की बात करें तो निजी कंपनियां इसके आगे टिक भी नहीं पाएंगी। हालांकि अपने नेटवर्क और सेवाओं को लेकर बीएसएनएल कभी ग्राहकों का दिल नहीं जीत पाया है।
BSNL द्वारा अपने ग्राहकों के लिए पिछले कुछ समय से एक से बढ़ कर एक प्लान लांच किए जा रहे हैं। अब नए साल में बीएसएनएल के दो प्लान ग्राहकों के लिए ऐसे आए हैं, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी द्वारा एक साल वाला रिचार्ज प्लान काफी बेहतर आफर के साथ लांच किया है। इस प्लान में बीएसएनएल 365 दिन की वैलिडिटी व असिमित फोन काल के साथ प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा दे रहा है।
BSNL New Annual Plan 2799 rs : इस प्लान के तहत BSNL द्वारा दावा किया जा रहा है कि जो ग्राहक बार-बार रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहते हैँ, वे साल में एक बार ही रिचार्ज करवा लेते हैं। इससे एक साल तक लगातार बिना किसी झंझट के असीमित कालिंग व इंटरनेट का मजा ले सकता है। कुछ दिन पहले ही बीएसएनएल द्वारा सिर्फ इंटरनेट डेटा को लेकर भी प्लान लांच किया था।
BSNL New Annual Plan 2799 rs : 2799 रुपये में मिलेगा लाभ
अपने ग्राहकों को पूरे एक साल तक अनलिमिटेड कालिंग के साथ 3 जीबी हाई स्पीड डेटा उपलब्ध करवाने के लिए 2799 रुपये का प्लान लांच किया है। BSNL का यह सालाना प्लान 2799 रुपये में यूजर्स को प्रतिदिन दिन 3GB हाई-स्पीड देगा। जो अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है। यह प्लान लोने के बाद यूजर्स भारत देश में किसी भी नेटवर्क पर कालिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही इस प्लान में कंपनी द्वारा प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

BSNL New Annual Plan 2799 rs : अधिक डेटा वाला प्लान
इस प्लान को लेकर कंपनी का कहना है कि इससे अधिक डेटा यूज करने वाले ग्राहकों को विशेषत तौर पर लाभ मिलेगा। क्योंकि प्लान में पूरे एक साल तक की वैलिडिटी दी जा रही है। ऐसे में बार-बार रिचार्ज की टेंशन समाप्त हो जाती है। ग्राहकों को न तो डेटा लिमिट समाप्त होने की चिंता रहेगी और न ही प्लान खत्म होने की। BSNL द्वारा यह अपना प्लान Freeze the Price, Fuel the Year टैगलाइन के साथ जमकर प्रमोट किया जा रहा है।
BSNL New Annual Plan 2799 rs : यह भी हो सकता है विकल्प
हालांकि बीएसएनएल ने 2799 रुपये वाला बहुत अच्छे लाभों के साथ लांच किया है, लेकिन यदि बजट कम है तो ऐसी स्थिति में आपके पास दूसरा विकल्प 2399 रुपये वाले प्लान भी है। इस प्लान में भी काफी अच्छे लाभ मिल रहे हैं। बीएसएनएल ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कालिंग के साथ रोजाना 3GB की बजाय 2GB डेटा मिलता है। हालांकि 100 फ्री SMS का लाभ यूं का यूं रहेगा। बस इस प्लान के तहत डेटा 1 जीबी कम दिया जा रहा है।
BSNL New Annual Plan 2799 rs : नेटवर्क को बेहतर बनाने पर काम
BSNL के उपभोक्ता सबसे अधिक परेशानी नेटवर्क को लेकर बताते हैं। ऐसे में BSNL द्वारा अपना नेटवर्क बेहतर करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। अब BSNL देश के कई शहरों में 4G नेटवर्क को लांच कर चुका है। ऐसे में बेहतर नेटवर्क के साथ इंटरनेट की स्पीड भी बेहतर होगी। वहीं आने वाले समय में ग्राहकों को 4G की बजाय 5G नेटवर्क भी उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है।










