Today Gold silver price : एक ही दिन में चांदी 20 हजार रुपए बढ़ी, सोने में भी उछाल

देखें 14 जनवरी 2026 के भाव

Today Gold silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमतों में 20 हजार से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जो अब तक का रिकार्ड है। दोनों ही धातू अपने ऑल टाइम हाई प्राइस पर पहुंच गई हैं। मकर संक्रांति के मौके पर सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

सोने चांदी की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सोने चांदी की कीमतों पर असर पड़ता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार 284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Today Gold silver price : हरियाणा में सोने चांदी के भाव

हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद समेत बड़े शहरों में आज यानि 14 जनवरी 2026 को सोने का भाव 1 लाख 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम नोट किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 862 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो हरियाणा में चांदी 2 लाख 75 हजार 29 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो एक दिन पहले ही 2 लाख 55 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है। इसलिए सोना चांदी खरीदने से पहले अपने ज्वेलर्स से संपर्क जरूर कर लें।

Gold silver price 14 january 2026
Gold silver price 14 january 2026

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      140284 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      139722 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      128500 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      105213 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट       82066 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 january 2026 Gold silver price : आज के चांदी के भाव

देश में चांदी की कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है। साल 2026 के पहले 14 दिनों में ही चांदी 2 लाख 30 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 2,63,032 रुपये किलो हो गया। कल तक चांदी 2 लाख 40 हजार रुपए पर बिक रही थी। 24 घंटों में ही चांदी 23 हजार रुपए ऊपर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button