Bajaj Chetak : आ गया हमारा बजाज, जानें कीमत और फीचर
बजाज का नया स्कूटर चेतक C25 लांच
Bajaj Chetak : भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की श्रेणी में अपना खास नाम व रूतबा रखने वाली कंपनी बजाज ने अब फिर से पुराने दौर के साथ आधनिक तकनीक का समायोजन कर उपभोक्ताओं के सामने पेश किया है। किसी जमाने में हर भारतीय का सपनों का स्कूटर रहा चेतक अब नए रूप में आ रहा है। इसको बजाज कंपनी द्वारा 14 जनवरी को लांच कर दिया है। इसकी विशेषता यह है कि कंपनी ने इसको ई-स्कूटर के रूप में पेश किया है।
आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी बढ़ रही है। बढ़ते इंधन की कीमत के साथ-साथ पेट्रोल – डीजल वाले वाहनों की प्रदूषण शर्तें काफी महंगी पड़ रही हैं। ऐसे में कई कंपनियां इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बना रही हैं, लेकिन इनके बीच में बजाज जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के आने से काफी असर पड़ेगा। ऐसे में आइए इसके फीचर, कीमत व रेंज की बात करते हैं।
बजाज द्वारा अपने नए स्कूटर सी -25 की कीमत 91399 रुपये रखी गई है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 113 किलोमीटर की रेंज देगा। क्योंकि बजाज का चेतक स्कूटर किसी जमाने में बहुत ही पापुलर वाहन रहा है, ऐसे फिर से इसके इलेक्ट्रिक रूप में आने से काफी मांग रहने की संभावना है। क्योंकि अब ग्राहकों को दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन के साथ बजाज का भरोसा भी मिलेगा। हर उम्र व वर्ग के लोगों को आकर्षित करने के लिए इस स्कूटर को 6 रंगों में उतारा गया है।
Bajaj Chetak : चेतक स्कूटर का अहसास
इस स्कूटर को बजाज द्वारा चेतक नाम से ही उतारा गया है, ऐसे में इसका लुक व डिजाइन भी चेतक की तरह ही दिया गया है। हालांकि समय के साथ हुए बदलावों को देखते हुए और इलेक्ट्रिक वाहन की जरूरत के हिसाब से इसके डिजाइन में कुछ दबलाव हैं। जैसे नया सर्कुलर एलईडी हेड लाइट मिल रही है। इसके अलावा इंडिकेटर्स इंटीग्रेटेड हैं। स्कूटर के पीछले हिस्से को भी आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन किया है।
इसमें सिंगल यूनिट टेल-लैंप हाउसिंग लगाया गया है। नए स्कूट में काले प्लास्टिक मिरर दिए लगाए गए हैं। पहले के माडल में यह स्कूटर के रंग के साथ मैच किए जाते थे। आधुनिकता की बात करें तो इस स्कूटर में फ्लश-माउंटेड पिलियन फुटपेग्स के साथ पार्किंग ब्रेक लाक जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
Bajaj Chetak : फीचर्स से भरपूर हमारा बजाज
पुराने बजाज चेतक स्कूटर के विज्ञापन में हमारा बजाज का कैचवर्ड रहता था। इससे कंपनी हर व्यक्ति के साथ इसकी भावना जोड़ने में सफल भी रही। अब बजाज स्कूटर की बात करें तो इसमें फीचर्स की कमी नहीं है। आधुनिकता की झलक इसके कलर एलसीडी डिस्प्ले से ही मिल जाती है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से काल अलर्ट, एसएमएस नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है।
इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण फीचर हिल-होल्ड असिस्ट की है। इसके कारण यह स्कूटर 19% की चढ़ाई पर दो लोगों को लेकर आसानी से चलेगा। इसमें दो राइडिंग मोड (इको और स्पोर्ट), रिवर्स असिस्ट फंक्शन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट एप्रन कबी और 25 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज इसको बहुत ही खास बनाता है।

Bajaj Chetak : सबसे किफायती माडल
चेतक C25 या C2501 माडल बजाज आटो द्वारा 91399 रुपये में लांच किया गया है। इसको कंपनी के सबसे किफायती माडल माना जा रहा है। इस स्कूटर में 2.5kWh बैटरी दी गई है और इसकी रेंज 113 किलोमीटर रहने वाली है। चूंकि बजाज बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और अब नए रूप में अपने प्रोडक्ट लेकर आ रही है। यह डिजाइन काफी हल्का है और कई सारे फीचर से लैस भी किया गया है।
कंपनी द्वारा यह प्रोटेक्ट अपनी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को एक्सटेंड करते लांच किया गया है। चेतक C25 की एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपये कंपनी द्वारा रखी गई है। चेतक C25 का कर्ब वेट सिर्फ 108 किलोग्राम रहने वाला है। ऐसे में इसको भारत के सबसे हल्के मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक स्कूटर की श्रेणी में रखा जा सकता है। सीट की ऊंचाई 763 मिमी रखी गई है। इसका अर्थ यह हुआ कि इसको आसानी से चलाया जा सकता है।
Bajaj Chetak : बैटरी और पावर बनाती है खास
इस स्कूटर में बजाज ने 2.5kWh बैटरी पैक दी है। यह फ्लोरबोर्ड के नीचे लगी है और अच्छे से फिट रहती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर स्कूटर 113 किमी की रेंज देगा। चेतक स्कूटर में कंपनी ने हब-माउंटेड मोटर का प्रयोग किया है। यह 1.8kW की लगातार और 2.2kW की पीक पावर देगी। ऐसे में स्कूटर की टाप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। साथ ही इसमें 750W के आफ-बोर्ड चार्जर दिया जा रहा है। इससे करीब ढाई घंटे में बैटरी को 80% तक चार्ज कर सकता है। वहीं 3 घंटे 45 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज किया जा सकता है।










