IND vs USA U19 World Cup : भारत की विजयी शुरूआत, अमेरिका को 6 विकेट से दी करारी हार

लगातार छठी बार विश्व कप जीतने की राह पर भारतीय बाल वीर

IND vs USA U19 World Cup : जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर -19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच मेें भारतीय टीम ने निर्णायक बढ़त बनाई है। प्रतियोगिता का पहला मैच यूएसए और भारत के बीच हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया अंडर 19 ने एक तरफा जीत दर्ज की। इससे पहले हुए अंडर 19 विश्व कप को भारत 5 बार जीत चुका है।

अब छठी बार भी जीत दर्ज करने की तैयारी में भारतीय जूनियर क्रिकेटर जान लगा रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे सफल रही है। अब तक अंडर-19 के 16 विश्व कप हुए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 5 बार इस प्रतियोगिता को जीता है। इस प्रतियोगिता को 1988 में शुरू किया गया था।

ऐसे में भारतीय क्रिकटे टीम लगातार 6 बार खिताब जीतने के इरादे से ही अपना प्रदर्शन भी कर रही है। इसकी शुरूआत भारतीय टीम ने बेहद शानदार की है। इस 5 बार की जीत के सिलिसले को आगे बढ़ाने का जिम्मा भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे पर है। साथ ही वैभव सूर्यवंशी और हेनिल पटेल जैसे खिलाड़ियों के होते हुए यह सपना सच होता दिख रहा है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है। वहीं जानकारों का मानना है कि शुरूआती जीत से जो हौसला मिला है, वह फाइनल जीत तक जारी रहेगा।

IND vs USA U19 World Cup : बेहतर खेल और किस्मत का साथ

मैच में जहां भारतीय अंडर -19 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, वहीं किस्मत भी टीम के साथ रही। इसके कारण टीम ने टास जीता। टास जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान म्हात्रे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम का यह फैसला भ्ज्ञी सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजी में हेलिन पटेल ने जो जान डाली, उसने भारतीय टीम की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी थी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

IND vs USA U19 World Cup: India make a winning start, defeat USA by 6 wickets
अमेरिका को 6 विकेट से दी करारी हार

IND vs USA U19 World Cup : भारतीय टीम में प्लेइंग-11

भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के अलावा इस टीम में विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विकेटकीपर के तौर पर अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह पंगालिया, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, डी. दीपेश को जगह मिली है।

वहीं अमेरिका टीम में कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, अदनितझाम्ब, नीतीशसूदिनी, अर्जुन महेश, अमरिंद्र गिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, रित्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी शामिल हैं।

IND vs USA U19 World Cup : 35.2 ओवर में सिमटी अमेरिकी टीम

भारत की जीत में अमेरिका का कम स्कोर काफी महत्वपूर्ण रहा। वीरवार हुए इस मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हर मिली। जिम्बाब्वे में हुए मैच में अमेरिकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 35.2 ओवर में ही सिमट गई। अमेरिकी टीम सिर्फ 107 रन ही बना पाई। वहीं जब इसके मुकाबले भारतीय टीम मैदान पर उतरी तो सभी की उम्मीद के अनुसार ही परिणाम भी आया।

बारिश के कारण लक्ष्य संशोधित किया गया, जिसको भारतीय टीम ने महज 17.2 ओवर में प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 99 रन अर्जित किए। इसमें अभिज्ञान कुंडू के 41 गेंदों पर नाबाद 42 रन शामिल हैं। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से यह स्कोर किया। वहीं कनिष्क चौहान भी नाबाद रहे और उन्होंने 10 रन बनाए।

IND vs USA U19 World Cup : हेनिल के 5 विकेट रहे विजयी

इस मैच में भारतीय गेंदबाजी का रोल सबसे अहम रहा है। इसमें हेनिल पटेल ने 5 विकेट लेकर पहले ही परिणाम तय कर दिया था। हालांकि वैभव सूर्यवंशी, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल और आरएस अंब्रिश ने भी विकेट लेकर अमेरिका की मुशकिलें बढ़ा दी थी। अमेरिकी खिलाड़ियों की बात की जाए तो नितीश सुदिनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अन्य कोई भी खिलाड़ी अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सका।

क्योंकि दूसरे ही ओवर में अमरिंद्र गिल का विकेट गिर गया। हेनिल पटेल ने उनको वास पेवेलियन भेज दिया। हालांकि अर्जुन महेश और साहिल गर्ग ने पारी को संभालने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इन सभी को नाकाम कर दिया। अर्जुन महेश और साहिल गर्ग (16-16) रन बनाकर आउट हो गए। अदनित झांब 18 रन ही बना सके। इसके अलावा बचे अन्य बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button