koda Kushaq Facelift : आज लांच होगी स्कोडा की नई कार, खत्म हुआ इंतजार
शानदार फीचर व आकर्षक आफर के साथ आ रही है koda Kushaq Facelift
koda Kushaq Facelift : भारत में अपने यूनिक सेगमेंट के लिए Skoda ने खास पहचान बनाई है। हाल ही में भारतीय बाजार में विश्वास बढ़ाने के लिए Skoda द्वारा नए शोरूम के साथ सर्विस स्टेशन की चेन भी बढ़ाई है। क्लास -3 श्रेणी के शहरों में भी Skoda के शोरूम और सर्विस सेंटर बनने जा रहे हैं। ऐसे में अब ग्राहकों के बढ़ते विश्वास के बीच कंपनी ने नई कार लांच भी कर दी है। मंगलवार 20 जनवरी को यह काल लांच होनी है। इस साल में Skoda द्वारा यह पहली गाड़ी लांच की जा रही है। ऐसे में Skoda यूजर्स इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही दूसरी कारों के निर्माता भी इस पर नजर लगाए हुए हैं। क्योंकि Skoda अपने विश्वास के साथ ग्राहकों को जोड़ रही है। ऐसे में दूसरी कारों की बिक्री पर इससे असर पड़ सकता है।
क्योंकि Skoda भारत में एसयूवी से लेकर सेडान सेगमेंट में एक से एक बेहतरीन कार प्रस्तुत कर रही है। इसी क्रम में नई एसयूवी Skoda Kushaq Facelift 20 जनवरी को लांच होने जा रही है। क्योंकि Skoda की गाड़ियां अपनी विशेष पहचान रखती हैं, ऐसे में इस गाड़ी से भी यूजर्स को काफी उम्मीद हैं। इस गाड़ी के फीचर्स के बारे में भी कुछ जानकारी आई हैं। चूंकि अब औपचारिक तौर पर कुशाक फेसलिफ्ट को लांच किया जा रहा है, ऐसे में इसमें हुए बदलावों की चर्चा भी हो रही है।
koda Kushaq Facelift : बदलवों पर ग्राहकों की नजर
बेशक स्कोड़ा अपनी यूनिक गुणवत्ता रेंज प्रस्तुत करती है, लेकिन फिर भी भारतीय बाजार में अभी इसकी खास पकड़ नहीं है। ऐसे में निर्माता की ओर से जो इसके टीजर सामने आया है, इसमें साफ है कि एसयूवी डिजाइन में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। बदलवों की बात की जाए तो एलईडी डीआरएल, हेडलाइट, टेल लाइट के रूप में रहेंगे। इसके अलावा एसयूवी में बहुत सारे ऐसे बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो इसको थोड़ा अलग करेंगे। इसमें नई सिलुएट और लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जाएंगे। साथ ही फ्रंच पर फुल-विड्थ LED DRL जैसे फीचर भी मिलने की संभावना है। इससे गाड़ी पहले से अधिक मॉडर्न दिखेगी।
koda Kushaq Facelift : यह रहेगी फीचर की रेंज
इस गाड़ी में कई फीचर अलग भी होंगे। इसमें मुख्य रूप से नया बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम रहेगा। वहीं नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे फीचर इस गाड़ी को अधिक आकर्षक बनाएंगे। इससे गाड़ी को वाइड और प्रीमियम लुक मिलेगा। यह माना जा रहा है कि इस गाड़ी का यह लुक ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित है। अब तक टीजर में दिख रहे, अंदाज में सिलुएट से साफ हो रहा है कि यह गाड़ी पहले से अधिक वाइड रहने वाली है। इन सभी बदलावों के बाद इस गाड़ी का केबिन भी अधिक मॉडर्न दिखेगा।
koda Kushaq Facelift : इंजन में नहीं खास बदलाव
बेशक गाड़ी को अपडेट कर उतारा गया है, लेकिन इसके इंजन में कंपनी द्वारा कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया। न ही मैकेनिकल सेटअप बदला गया है। उम्मीद है कि कुछ अपडेट मिल सकते हैं। इसमें 1.5 लीटर TSI इंजन को DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है। 1.5 लीटर इंजन वाले वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक भी आने की संभावना है। इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होगी। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता वाला इंजन उपलब्ध है। हालांकि गाड़ी छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलने की उम्मीद है।










