jana nayagan movie release : थलापति विजय की फिल्म जन नायकन पर कानूनी सस्पेंस बरकरार
रिलीज से पहले सेंसर में फंसी फिल्म, अदालत ने भी सुरक्षित रखा फैसला
jana nayagan movie release : साउथ सिनेमा के बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता विजय जोसेफ अर्थात थलापति विजय की फिल्म जन नायकन को लेकर अभी भी कानूनी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि फिल्म को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में मंगलवार 20 जनवरी को सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में फिल्म पर क्या फैसला होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि फिल्म के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इसका पता इस बात से चलता है कि BookMyShow पेज पर फिल्म को 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया है।
जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। लोग बड़ी बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले फिल्म जन नायकन काफी चर्चित हो गई है। फिल्म के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट को लेकर मामला उलझा हुआ है। मंगलवार को इस मामले में मद्रास हाईकोट में सुनवाई हुई, लेकिन इस दौरान अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
jana nayagan movie release : 9 जनवरी को रिलीज होनी थी फिल्म
फिल्म जन नायकन को पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन इससे कुछ दिन पहले सामने आया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने प्रोजेक्ट को मंजूरी ही नहीं दी है। इस फिल्म को एक रिव्यूइंग कमेटी के पास भेजा गया था। इसके बाद से ही फिल्म के रिलीज होने पर अनिश्चितता बन गई है। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंच गया था।
jana nayagan movie release : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया मना
यह मामला मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई के रखा गया था। इसी बीच पिछले हफ्ते फिल्म के प्रोड्यूसर, KVN प्रोडक्शंस LLP द्वारा सुप्रीम कोर्ट ने में याचिका दायर करते हुए तुरंत सर्टिफिकेशन की मांग की थी। इसको शीर्ष अदालत द्वारा दखल नहीं देने की बात कहते हुए खारिज कर दिया गया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की थी। यह मामला पहले ही 20 जनवरी के लिए मद्रास हाई कोर्ट में तय था।
अब 20 जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में पिछले 2 सप्ताह से फिल्म की रिलीज डेट टलती आ रही है। अब अदालत ही तय करेगी कि फिल्म का भविष्य क्या होगा। इससे पहले 6 और 7 जनवरी को भी अदालत में सुनवाई हुई थी।जनवरी को दोपहर में होगी, जबकि 9 जनवरी को मूवी रिलीज होनी है। इस तरह से अपनी रिलीज को लेकर फिलहाल थलापति विजय की मूवी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

jana nayagan movie release : राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म
फिल्म जन नायकन एच. विनोद द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। तमिल फिल्म जन नायकन एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में जोसेफ अर्थात थलापति, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय जोसेफ इसके बाद राजनीति आएंगे। इससे पहले उनकी यह अंतिम फिल्म मानी जा रही है। हालांकि केवीएन प्रोडक्शंस ने यह पहली तमिल में फिल्म बनाई है। यह फिल्म 72 मिनट की है। हालांकि जांच कमेटी के सदस्य और एडवाइजरी पैनल ने फिल्म देखी है।
jana nayagan movie release : अदालत ने नहीं मानी दलील
मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रोडक्शन फर्म के वकील सतीश पारासरन ने कहा कि फिल्म को पहले ही 22 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। इस दौरान तर्क दिया गया कि सर्टिफिकेट से पहले ही प्रोजेक्ट्स के ऐलान फिल्म इंडस्ट्री में सामान्य है। उन्होंने कहा कि जांच समिति के सदस्य शिकायतकर्ता के रूप में कार्य नहीं कर सकते।
इस मामले में अदालत में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कहा कि उनके तर्क अभी सिर्फ प्रारंभिक कानूनी पहलुओं तक सीमित हैं। यह तर्क गुण व दोष के आधार पर नहीं हैं। किसी प्रोड्यूसर को अधिकार तभी प्राप्त होते हैं, जब CBFC फिल्म की स्क्रीनिंग कर उसे मंज़ूरी प्रदान कर दे। सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक मैंडमस रिट जारी करने की कोई जरूरत नहीं होती।










