Panchayat 5 Release : 2026 में रिलीज होगी ओटीटी स्टार सीरीज पंचायत सीजन -5

नए सीजन की चर्चओं के बीच दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता

Panchayat 5 Release : आज कल ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों का रेला लगातार बढ़ रहा है। दर्शकों को अपनी ओर खींचने वाली यूं तो कई वैब सीरीज अपना जलवा दिखा चुकी हैं,लेकिन महामनाेरंजन पैकेज की बात करें तो इसमें पंचायत का अपना स्थान है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर इसके 4 सीजन आ चुके हैं और अब 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि 2026 में इसका 5वां सीजन आएगा। इसके बारे में आइए आपको कुछ अन्य जानकारी बताते हैं।

क्योंकि जब भी हिंदी सिनेमा की शानदार वैब सीरीज की बात होती है तो इसमें पंचायत का नाम जरूर जुड़ जाता है। इसकी शुरूआत साल 2020 में हुई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने यह मनोरंजन पैकेज दर्शकों के सामक्ष रखा है। इसके 4 सीजन आने के बाद से ही दर्शक 5वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जो अब समाप्त होने जा रहा है।

Panchayat 5 Release : सीजन 4 की कहानी का एंड

जब नए सीजन 5 को जिक्र हो रहा है तो आपको बता देते हैं कि सीजन 4 की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह स्टोरी सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अब भी उपलब्ध है। पंचायत 4 की कहानी में पंचायत चुनाव के दौरान मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी जंग को पेश किया गया। सीरीज में मंजू देवी अर्थात नीना गुप्ता 73 वोटो से चुनाव में हार जाने के बाद प्रधान जी बहुत ही अधिक निराश हो जाते हैं।

प्रधान की ऐसी स्थिति होने के कारण रिंकी, मंजू देवी, सचिव जी के साथ विकास को भी भारी झटका लगता है। ऐसे में सीजन 4 की स्टोरी काफी इमोशनल मोड़ समाप्त हो रही है। पंचायत 4 की कहानी में फुलेरा की प्रधानी को लेकर जो झगड़ा है, अब इसको नए सीजन में ही देखा जा सकता है। क्योंकि पिछली कहानी बनराकस की पत्नी क्रांति देवी द्वारा फुलेरा प्रधान का चुनाव जीतने पर खत्म हुई थी।

अब फुलेरा में उप प्रधानी को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में पंचायत 5 की कहानी की उम्मीद है कि यह स्टोरी इसी मुद्दे रहेगी कि फुलेरा में नया उप प्रधान बिनोद बनेगा या माधव। अब नए सीजन के लिए नई जानकारी आई है। क्योंकि इस वैब सीरीज में रिंकी का किरदार निभा रही अदाकारा सांविका ने इसके 5वें सीजन पर काम शुरू होने की बात कही है। ऐसे में साफ है कि इसी साल में पंचायत का नया सीजन आ सकता है।

Panchayat 5 Release: OTT Star Series Panchayat Season 5 will be released in 2026
रिलीज होगी ओटीटी स्टार सीरीज पंचायत सीजन -5

Panchayat 5 Release : जुलाई तक आ सकती है वैब सीरिज

पंचायत के सीजन 5 को अब इसी साल जुलाई तक रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि सीजन 4 के बाद ही निर्माताओं ने 5वें सीजन की घोषणा कर दी थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जुलाई 2026 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों को यह सौगात मिल सकती है। बेशक अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। क्योंकि सीजन 5 की शूटिंग का आधा काम तो सीजन 4 के साथ ही कर लिया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सीजन 5 के रिलीज की पुष्टी भी हो सकती है।

Panchayat 5 Release :सुधार की उम्मीद

इस सीरीज का इंतजार कर रहे प्रसंशकों को उम्मीद है कि स्टोरी में सुधार होगा। क्योंकि इस बार चुनावी झगड़े के बीच दर्शक हंसी के ठहाके नहीं लग पाए थे। इस बार उम्मीद है कि नई सीरीज में हंसी की भरपूर डोज मिल सकती है। हालांकि फिल्म के कलाकारों के काम काे काफी तारीफ मिली है। अब स्टोरी में हंसी की डाेज कितनी मिलेगी, यह देखने के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button