27 January Bank Strike : शनिवार की छुट्टी की मांग 27 जनवरी को बैंकों में हड़ताल
सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में कैश लेनदेन का काम रहेगा प्रभावित
27 January Bank Strike : शनिवार को छुट्टी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियन 27 जनवरी को हड़ताल कर रही हैं। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कैश लेनदेन सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे। क्योंकि पहले ही लगातार 2 दिन छुट्टी रही है, ऐसे में अब तीसरे दिन हड़ताल हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी तो आ सकती है। दरअसल बैंक कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच करीब 2 साल पहले शनिवार को छुट्टी की सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने मंगलवार 27 जनवरी को देश भर में हड़ताल की घोषणा कर रखी है। क्योंकि पहले से ही 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी रही है। ऐसे में अब मंगलवार 27 जनवरी को हड़ातल होने से लगातार 3 दिन तक बैंक बंद हो सकते हैं। इससे बैंकों में काम करवाने के लिए लोगों का इंतजार कुछ लंबा हो रहा है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनाइटिड बैंक आफ इंडिया, सैंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, बैक आफ इंडिया, यूको बैक, बैंक आफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक में हड़ातल रहेगी।
Bank Strike : शनिवार को छुट्टी की मांग
यूनियन नेताओं का कहना है कि दरअसल मार्च 2024 में ही शनिवार की छुट्टी और सप्ताह में 5 दिन कार्य को लेकर बैंक यूनियन के नेताओं और सरकार के बीच सहमति बनी थी। बैंक कर्मचारी यूनियन की मांग है कि सप्ताह में सिर्फ 5 ही दिन काम होना चाहिए। इसको लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच समझौता भी हो चुका है। इसके बावजूद भी सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सप्ताह में 2 छुट्टी के बदले वे प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करेंगे।

Bank Strike : फिलहाल 2 शनिवारों को छुट्टी
हालांकि अभी तक की व्यवस्था के अनुसार बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। अब बैंक कर्मचारी यूनियन महीने के सभी शनिवार को छुट्टी चाहते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जानी है। इ इसको लेकर बैंक कर्मचारियों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा मंगलवार, 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है। हालांकि यूनियन का कहना है कि RBI, LIC, GIC, शेयर बाजार के साथ सरकारी कार्यालयों में पहले ही सप्ताह में 5 दिन काम होता है। इसके आधार पर ही अब बैंक यूनियन अपने कर्मचारियों के लिए यह मांग कर रही हैं।
Bank Strike : अन्य विभागों में भी यही व्यवस्था
बैंकों के अलावा कई सरकारी विभागों में सप्ताह में 5 दिन कार्य की व्यवस्था है। इसको लेकर कहा यह जाता है कि यह कर्मचारियों की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। वैसे ही बैंकों में कार्य का बोझ काफी अधिक होता है। बैंक कर्मचारी अधिकारियों का कहना है कि उनको काम के घंटों के बाद भी कार्य करना पड़ता है। इससे उनकी सेहत भी प्रभावित हो रही है। इसको लेकर कई बार यूनियन मांग कर चुकी हैं, लेकिन सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। यहीं पर मामला अटका हुआ है। या यूं कहें तो पूरे विवाद की जड़ यही एक मामला है। इसके कारण ही बैंकों में 27 जनवरी को हड़ातल होने जा रही है।
Bank Strike : बैंक कर्मचारी अधिकारियों की 9 यूनियन हड़ताल में शामिल
27 जनवरी को होने वाली हड़ताल में बैंक कर्मचारी और अधिकारियों की 9 यूनियन इकट्ठी हो गई हैं।
इन सभी यूनियन की सांझा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) अब हड़ताल का नेतृत्व कर रही है। इसमें अलग-अलग यूनियन के पदाधिकारी शामिल हैं। फोरम द्वारा 23 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की गई थी। हालांकि अभी तक इसको लेकर दोबारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बेशक सरकार के साथ कई लोगों को भी लगता है कि बैंक यूनियन हड़ातल वापसी की घोषणा कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए कोई ठोस आश्वासन मिलना चाहिए।










