Iqoo 15R launch Date : अगले महीने यह नया फोन करेगा भारतीय बाजार में धमाका
फरवरी के अंतिम सप्ताह में फोन होगा लांच, जाने क्या हैं विशेषता
Iqoo 15R launch Date : भारतीय बाजार में जिस प्रकार स्मार्ट फोन की मांग रहती है, इससे निर्माता कंपनियों भी आए दिन नए माडल मार्केट में उतार रही हैं। इसी कड़ी में अगले महीने यानी फरवरी में एक ओर नया स्मार्ट फोन आ रहा है। iQOO द्वारा फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह फोन लांच किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को आधिकारिक घोषणा हो गई है। iQOO को देखें तो यह Vivo के सब-ब्रांड है और 15R को लांच कर रहा है।
अभी तक इस फोन के बारे में जाे जानीारियां मिली हैं, आइए उनके बारे में आपको बताते हैं। इस iQOO 15 सीरीज स्मार्टफोन में क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट दी जा रही है। यह बनाया गया है 3nm प्रोसेस पर। iQOO 15R की कीमत के बारे में भी कुछ अनुमान मिले हैं। यह फोन एक स्क्वायर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा। इसके अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि यूनिक क्लर विकल्पों की भी उम्मीद है।

Iqoo 15R launch Date : 55 हजार रुपये कीमत
क्योंकि यह फोन 2026 में आ रहा है। ऐसे में इसमें नए जमाने के फीचर और विशेषता मिलने जा रही हैं। इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट करते हुए उतारा जा रहा है। ऐसे में यह हैंडसेट ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ मिल रहा है। इसको 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसके लिए दावा किा जा राह है कि इसने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 3,500,000 से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी विशेषता दर्ज की है। इसकी सेंट्रल प्रोसैस यूनिट करीब 36 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन के साथ आएगा। इस फोन की कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है कि iQOO 15R 55000 रुपये के आसपास होगा।
ऐसे लगाया जा रहा है अनुमान
माना यह जा रहा है कि iQOO 15R को लांच करने के लिए इसकी तुलना कीमत के मामले में OnePlus 15R से हो सकती है। यह फोन 2025 के दिसंबर में लांच हुआ है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले इस फोन की कीमत 47999 रुपये रखी गई थी। वहीं इसके टाप माडल की कीमत 52999 रुपये के साथ लांच किया गया। इस कीमत में 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में नए फोन की कीमत इसके आसपास ही होने का अनुमान है।
Iqoo 15R launch Date : लांचिंग की तारीख 24 फरवरी
नया लांच होने वाला iQOO 15R फोन 24 फरवरी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसके लिए कंपनी की घोषणा के साथ-साथ Amazon पर भी जानकारी दी जा रही है। उम्मीद है कि शुरूआत में फोन इसी ई-कामर्स वैबसाइट पर उपलब्ध होगा। आने वाला नया फोन काफी आकर्षक होगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.59-इंच के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले में उपलबध होगा। साथ ही इसमें144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का होने की संभावना है। साथ यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और बैटरी 7600mAh की मिलने की उम्मीद है।
Iqoo 15R launch Date : डिजाइन और मजबूती खास विशेषता
इस फोन को नए जमाने के हिसाब से स्मार्ट बनाया गया है। साथ ही माना जा रहा है कि इस फोन का डिजाइन कंपनी के प्रीमियम माडल से प्रेरित रहने वाला है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह फोन IP68 रेटिंग के साथ बाजार में आएगा। हालांकि यह फोन चीन में लांच हो चुका है और वहां इसकी कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 36 हजार रही है। इस फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने की भी तकनीक रहेगी। साथ ही यह फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और हाई-स्पीड स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलने की उम्मीद अधिक है।










