TATA Sumo New Model : क्या भारतीय बाजार में दोबारा लांच होगी टाटा सुमो?

7 सीटर कार को नए अवतार के रूप में उतारेगा टाटा

TATA Sumo New Model :  भारतीय बाजार में प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा की पुरानी और चर्चित गाड़ी सुमो एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा इस बात की है कि टाटा फिर से सुमो गाड़ी को लांच करने जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद इस गाड़ी के बारे में विशेषज्ञों द्वारा संभावित विवरण बताए जा रहे हैं।

हालांकि माना यह जा रहा था कि टाटा सुमो 2025 में लांच होनी थी, लेकिन नए साल 2026 का भी एक महीना बीत चुका है। अभी इस गाड़ी के बारे में कोई जानकारी निर्माताओं की ओर से नहीं दी गई है। हालांकि टाटा की यह सुमो गाड़ी अपने दौर की बहुत ही पापुलर रही थी। विशेषकर भारतीय सड़कों और कच्चे-पक्के रास्तों के हिसाब से इस गाड़ी का कोई मुकाबला नहीं था। अब फिर से इस गाड़ी के लांच होने की सूचना टाटा सुमो के प्रेमियों के लिए काफी अच्छी हैं।

तेजी से बदला है भारतीय कार बाजार

हालांकि पिछले कुछ सालों की बात करें तो भारतीय कार बाजार में काफी तेजी से बदलाव आए हैं। लोग अधिक से अधिक फीचर वाली और एसयूवी गाड़ियों का रूख कर रहे हैं। इसमें भी 7-सीटर गाड़ियां काफी पसंद की जा रही है। इसके चलते अब टाटा द्वारा अपनी पुरानी गाड़ी सुमो को 7 सीटर वाहन के रूप में उतारा जा रहा है। क्योंकि यह माडल प्रतिष्ठित और यादगार रहा था। हालांकि बाद में इसको बदं कर दिया गया था। आज भी कुछ जगहों पर टाटा सुमो सड़कों पर चलती हुई दिख जाती है।

आधुनिक बदलावों की संभावना

क्योंकि टाटा इस गाड़ी को नए अवतार में लेकर आ रहा है, ऐसे में आधुनिक समय के अनुसार इसमें फीचर भी बदले जा रहे हैं। ऐसे में जहां नया डिजाइन मिलेगा, वहीं इंजन क्षमता भी नए जमाने के हिसाब से होगी। हालांकि टाटा सुमो अपने पुराने अवतार में भी काफी सुरक्षित और आरामदायक वाहन रही है। इस बार भी यह दोनों विशेषताएं बरकरार रहेंगी। वे भी आज के समय के हिसाब से। इस गाड़ी को पहले 1994 में लांच किया गया था। यह 10 सीटर गाड़ी थी।

यह मिल सकती हैं विशेषताएं

जानकारों का मानना है कि इस गाड़ी के नए रूप में टाटा बाक्सी और दमदार एसयूवी लुक देगा। आकर्षक क्रोम ग्रिल और एलईडी हेडलाइट्स आजकल सबसे पहले नोटिस की जाती हैं। इसलिए नई गाड़ी में इन पर सबसे अधिक काम हो सकता है। इसके अलावा गाड़ी पहियों से लेकर छत तक नए अंदाज में आने की संभावना है। साथ ही इस गाड़ी की कीमत अपनी समकक्ष गाड़ियों से काफी कम रह सकती है। क्योंकी इस गाड़ी को 7 सीटर वाहन के रूप में उतारा जा रहा है। ऐसे में इसके आगे 2 सीट होंगी, बीच में 3 और पीछे 2 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कुल मिलाकर यह शानदार परिवारिक कार होने जा रही है। क्योंकि यह गाड़ी शनदार हाईवे के साथ-साथ उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में भी सहज रहेगी और बाडी मजबूत रहने वाली है।

व्यक्तिगत और व्यवसायिक वाहन के रूप में प्रयोग

इस गाड़ी का प्रयोग पहले व्यक्तिगत वाहन के साथ-साथ व्यवसायिक वाहन के रूप में भी काफी होता था। हालांकि अब इसको व्यक्तिगत प्रयोग के हिसाब से अधिक तैयार किया जा रहा है। इसके कारण ही यह लोगों में अधिक चर्चित हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि यह गाड़ी टाटा सफारी और टाटा हैरियर का मिलाजुला रूप होता है। ऐसे में इसमें यात्रा करने वालों को आरामदायक सफर के साथ-साथ सुरक्षा भी मिलेगी। साथ ही इसको चलाने का अनुभव भी बेहतर होने जा रहा है।

स्कार्पिया व एर्टिगा जैसी गाड़ियों से टक्कर

हालांकि इससे पहले भी बाजार में 7 सीटर वाहनों की कमी नहीं है, लेकिन इस 7 सीटर गाड़ी के साथ लोगों को टाटा का विश्वास भी मिल रहा है। साथ ही टाटा सुमो पहले ही बहुत लोकप्रिय गाड़ी रही है। हालांकि बाजार में टाटा सुमो की प्रतिस्पर्धा के लिए कई गाड़ियां मौजूद हैं। इसमें महिंद्रा की बोलेरो नियो, मारुति सुजुकी की एर्टिगा, महिंद्रा की ही स्कॉर्पियो-एन। वहीं टाटा सुमो का भारतीय बाजार में इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह गाड़ी एक्स शोरूम 10 लाख से 15 लाख रुपये अलग-अलग वैरिएंट में मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button