Smriti Mandhana : महिला क्रिकेट की स्मृति बनी मंधाना, आस्ट्रेलियन खिलाड़ी पेरी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

महिला प्रीमियल लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana : महिला प्रीमियम लीग में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरबीसी को न सिर्फ दूसरी बार विजेता बनाया है, महिला प्रीमियम लीग के इतिहास में अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर लिया है। महिला प्रीमियम लीग के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को हरा कर दिया और चैंपियन बन गई। जहां एक ओर आबीसी ने इतिहास रचा है, वहीं दूसरा इतिहास रचा है टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने। मंधाना की कप्तानी में डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी दूसरी बार जीती है। इसके अलावा वे आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई। फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह विकेट से हरा गई और आरसीबी को खिताब मिला।

महिला प्रीमियम लीग के बाद स्मृति मंधाना फिर से चर्चा में हैं। कयोंकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर से महिला इस लीग की चैंपियन बनी है। महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। और आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी एलिस पेरी को रनों के मामले में पछाड़ दिया है।

सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

स्मृति मंधाना इस महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में 87 रन बनाए। हालांकि इससे पहली लीग चरण के एक मैच में वे दिल्ली के खिलाफ ही 96 रन भी बना चुकी हैं। दूसरी बार भी आरसीबी को उनकी ही कप्तानी में जीत मिली है। 2024 में भी पहली इसी टीम ने महिला प्रमियर लीग की ट्राफी जीती थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी चौथी बार फाइनल में हार का सामना किया। वहीं आरसीबी की टीम 2 बार फाइनल में पहुंची और दोनों ही बात जीत दर्ज की है।

1023 रन बना कर आगे निकली मंधाना

वहीं महिला प्रीमियम लीग में स्मृति मंधाना का रन स्कोर में मुकाबला आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिस पेरी से रहा। एलिस पेरी द्वारा लीग के तीन संस्करणों में 972 बना कर रिकार्ड कायम किया गया। वहीं भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने चौथे सीजन में 1023 रन बनाए। इससे वे एलिस पेरी से आगे निकल गई। यूं तो स्मृति मंधाना के नाम कई रिकार्ड हैं, लेकिन महिला क्रिकेट जगत में स्मृति ने अपनी खास पहचान बनाई है।

1000 से अधिक रन बनाने वाली पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं मंधाना

स्मृति मंधाना के 1000 से अधिक रन होने पर उनकी बड़ी चर्चा हो रही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इतने रन अन्य महिला क्रिकेटर नहीं बना पाई हैं। हां यह यही है कि स्मृति मंधाना साइवर-ब्रंट, मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के बाद महिला प्रीमियर लीग में 1000 से अधिक रन बनाने वाली 5वीं महिला क्रिकेटर बनने में सफल रही हैं। इस महिला प्रीमयर लीग की बात की जाए तो मंधाना और वॉल की 165 रनों की साझेदारी सबसे बड़ी रही है।

फाइनल में यूं चला आरसीबी का जादू

इस मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन बनाए। इसके साथ ही शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद खेली और इनमें तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 44 रन का स्कोर बनाया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी मजबूती से 37 गेंद में आठ चौके लगाए और 57 रन अर्जित किए। चिनेल हेनरी ने 15 गेंद में 35 रन बना दिए। ऐसे में दिल्ली की टीम का स्कोर 4 विकेट पर 203 रन हो गया। इसके मुकाबले में जब आरसीबी की टीम उतरी तो पहला ही झटका 9 रन पर ग्रेस हैरिस के रूप में लग गया। ऐसे में कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर कर दिया। इसमें वॉल ने 54 गेंद में 79 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button