Gold Silver Price : सोना चढ़ा, चांदी भी उछाल, नहीं रूक रही दोनों धातुओं की चाल

उच्चतम स्तर से नीचे रही कीमत भविषय में क्या होगा असर

Gold Silver Price : पिछले करीब छह महीने से सोना व चांदी की कीमतें हर दिन लोगों को चौंका रही है। दोनों धातुओं की कीमतों में कभी बहुत तेज बढ़त रहती है तो कभी तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दोनों ही धातुओं की कीमत अपने बेस प्राइस के आसपास ही घूम रही हैं। ऐसे में यह तय है कि अब इन दोनों धातुओं का बेस प्राइस निर्धारित कर लिया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना व चांदी काफी चमक रहे हैं।

बुधवार 11 फरवरी 2026 की बात की जाए तो सोना-चांदी की कीमतों में काफी तेजी दर्ज की गई है। हालांकि चांदी में अधिक उछाल रहा है। भारत में दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात की जाए तो चांदी 4000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त पर रही। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 268500 रुपये तक पहुंच गई। चांदी के बंद भाव से तुलना की जाए तो यह भाव 264500 के मुकाबले करीब 1.5 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं सोने में भी तेजी रही। 99.9 प्रतिशत वाले सोने की 600 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ी। सोने की कीमत 161300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा है। एक दिन पहले सोने की कीमत मार्केट बंद होते समय 160700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में कीमतों का दिखा असर

सोने की कीमतों की बात की जाए तो यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सोने के मजबूत होने के कारण आया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक कीमतों का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर साफ दिखा है। क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ रही हैं। इससे सोने और चांदी की मांग को मजबूती मिली है। क्योंकि ब्याज दर कम होने के कारण सोने व चांदी में निवेश बढ़ रहा है।

Gold Silver Price: Gold rises, silver also jumps, the movement of both metals is not stopping
सोना चढ़ा, चांदी भी उछाल, नहीं रूक रही दोनों धातुओं की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढृी कीमतें

सोने व चांदी की कीमतों में सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही तेजी रही है। चांदी की कीमतों में 4.71 डॉलर की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 6 प्रतिशत की रही है। इसका अर्थ हुआ कि चांदी की कीमत अब बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। इसके अलावा सोने की बात की जाए तो यह 1.06 प्रतिशत तक चढ़ा है। इससे सोने की कीमत 5078.72 डॉलर प्रति औंस पर तक दर्ज की गई हैं। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। इसका एक मुख्य कारण डालर की कमजोरी भी है। इसके कारण सोना मजबूत हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव का भी असर

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोने व चांदी की कीमतों में वृद्धि अंतरराष्ट्री स्तर पर चल रहे तनाव के कारण भी है।
क्योंकि फिलहाल वैश्विक स्तर भू-राजनीतिक तनाव देखा जा रहा है। ऐसे में लोग सोने व चांदी में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं। क्योंकि इसमें निवेश काफी सुरक्षित माना जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा।

एक दिन की गिरावट फिर तेजी से उभरी धातुएं

सोना व चांदी की बात की जाए तो 10 फरवरी 2026 को इसकी कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी। हल्की गिरावट के बाद फिर से सोना तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। MCX की बात की जाए तो अप्रैल डिलिवरी वाले सोने में 1.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका अर्थ हुआ कि सोना 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक चढ़ा है। अब सोने की कीकत 158421 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा MCX पर ही जून 2026 डिलिवरी वाला गोल्ड 0.86 प्रतिशत तेज हुआ है। ऐसे में सोना 1377 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 161450 रुपये तक पहुंच गई है। जून के बाद अगस्त 2026 डिलिवरी वाला सोना 164750 लाख रुपये8 प्रति 10 ग्राम तक चला गया। इससे साफ है कि आने वाले समय में सोना और अधिक तेज होगा।

Gold Silver Price : चांदी भी तेज

सोने के साथ ही चांदी भी पीछे-पीछे चल रही है। MCX पर चांदी की कीमत में 3.72 प्रतिशत की तेजी रही है। इसके अनुसार चांदी 9400 रुपये महंगी हुई है। यह तेजी काफी अधिक मानी जा रही है। क्योंकि चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 261558 रुपये तक रही। मई 2026 डिलिवरी के अनुसार चांदी की कीमतों में 8000 और जून 2026 डिलिवरी के आधार पर कीमत में में 3752 रुपये से अधिक वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button