New Renault Duster : आ रही है नई जेनरेशन Renault Duster, लांच होने की तारीख हुई तय
अगले महीने नए अवतार में आएगी यह दमदार एसयूवी गाड़ी
New Renault Duster : आजकल भारतीय बाजार में नई-नई कारें अपनी पहचान बना रही हैं। भारतीय कारों में पहले से ही अपना खास नाम रखने वाली गाड़ी है Renault की Duster। यह गाड़ी अपन दमदार प्रदर्शन के कारण काफी चर्चित रही है। अब यह यूएसवी गाड़ी नए अवतार में आ रही है। इसको अगले महीने में लांच किया जाएगा। इसकी तारीख भी तय हो चुकी है। आइए जानते हैं इस गाड़ी के बार में।
Renault भारतीय बाजार में जाना माना नाम है। यह कंपनी कई सेग्मेंट में अपनी गाड़ियां भारतीय बाजार में बेच रही है। अब निर्माताओं द्वारा नई Renault Duster को मार्केट में उतारा जा रहा है। यह गाड़ी मई मायने में खास रहने वाली है। अब अगले महीने 17 मार्च को गाड़ी लांच की जा रही है, ऐसे में इसके फीचर और अन्य जानकारियों की काफी चर्चा चल रही है। Renault की ओर इस गाड़ी को मिड साइज एसयूवी के सेगमेंट में पेश किया जा रहा है।
11 लाख रुपये हो सकती है कीमत
यह गाड़ी कंपनी द्वारा नए समय के अनुसार तैयार की गई है। ऐसे में इसकी कीमत भी कुछ अधिक हो सकती है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी की एक्सशो रूम कीमत करीब 11 लाख रुपये रहने वाली है। हालांकि 21 हजार रुपये में प्री बुकिंग शुरू हो गई है। वास्तविक कीमत की घोषणा मार्च महनीे में ही निर्माताओं द्वारा की जाएगी। यह गाड़ी फिलहाल भारतीय बाजार में चल रही Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।
पेट्रोल और ईलेक्ट्रिक विकल्प में आएगी गाड़ी
Renault की यह नई गाड़ी पेट्रोल व इलेक्ट्रिक इंजन विकल्प के साथ आ रही है। नई गाड़ी में 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन होगा। इसके साथ ही 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी का विकल्प भी रहने वाला है। ऐसे में जब जरूरत लगे यानी ट्रैफिक वाली स्थिति में गाड़ी को ईवी मोड में चलाने की सुविधा रहेगी। वहीं दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया दिया जा रहा है। इससे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं तीसरे इंजन के विकल्प के रूप में इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल इंजन रहेगा। साथ ही गाड़ी मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ही आ रही है। इसके नए स्वरूप को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ उतारा जा रहा है।
शानदार फीचर्स के साथ आएगी गाड़ी
अगले महीने आने वाली Renault की डस्टर गाड़ी नए और शानदार फीचर के साथ आ रही है। क्योंकि यह नई जेनरेशन गाड़ी हाेने वाली है, ऐसे में इसके फीचर पर खास प्रयोग किया गया है। मुख्य विकल्प की बात की जाए तो इसमें 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस मिलने वाली है।इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। वहीं इनबिल्ट गूगल और 700 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस भी दिया गया है। गाड़ी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्टर बैजिंग, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, फॉग लाइट, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग इसकी सुरक्षा को मजबूत बना रहे हैं।










