Raptee HV T30 Ebike : बाइक की डिलीवरी ग्राहकों को शुरू, 1 बार चार्ज कर चलाएं 200 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक कारों में होने प्रयोग होने वाली हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर तकनीक बाइक में

Raptee HV T30 Ebike : बाइक लर्वस के लिए नई अपडेट आई है। क्योंकि Raptee HV की T30 की नई इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी ग्राहकों को मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि भारतीय बाजार में कई सारी इलेक्ट्रिक बाइक व अन्य दोपहिया वाहनों की भरमार है, लेकिन यह T30 बाइक कई मामलों में खास होने वाली है। क्योंकि इसमें हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह तकनीक अभी सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों में ही प्रयोग हो रही थी। पहली बार बाइक में यह तकनीक आई है।

इस लिहाज से इस बाइक को लेकर ग्राहक काफी उत्साहित हैं। इस बाइक ने 19 दिनों के भीतर 7,530 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी की है। यह नया रिकॉर्ड इस बाइक के नाम जाता है। इसके कारण बाइक एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है। भारत में यह पहली बाइक है, जो सबसे लंबी दूरी तय करने वाली है।

CCS2 सपोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा

अनोखी T30 बइाक में CCS2 कनेक्टर सपोर्ट की सुविधा राइडर के लिए दी गई है। इसका लाभ यह होगा कि बाइक को इलेक्ट्रिक कार चार्जर से चार्ज करने की सुविधा मिल जाएगी। निर्माताओं द्वारा दावा किया गया है कि DC फास्ट चार्जर से यह बाइक सिर्फ 36 मिनट में 20 % से 80 % तक चार्ज होने में सक्षम है। ऐसे में यदि घर पर आन-बोर्ड चार्जर से करीब एक घंटे में भी प्रयोग के लिए चार्ज की जा सकती है। ऐसे में प्रतिदिन लंबी दूरी तय करने वाले राइडर्स के लिए भी बाइक का प्रयोग बेहतर होगा।

पावर और बैटरी के लिए भी खास है बाइक

Raptee T30 बाइक अपनी दमदार बैटरी और पावर के लिए भी खास पसंद की जा रही है। क्योंकि इसमें 5.4kWh का बैटरी पैक उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें जिस मोटर का प्रयोग किया गया है, वह 29.5hp की पावर और 70Nm का टॉर्क देती है। क्योंकि इस बाइक को देश में पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क से चार्ज किया जा सकता है। साथ में घर पर भी चार्ज करने की सुविधा मिल रही है।

लंबा शोध और शानदार इंजीनियरिंग

निर्माताओं की ओर से कहा गया है कि कंपनी हाई-वोल्टेज तकनीक पर काम करती है। इसको तैयार करने में 7 साल तक रिसर्च की गई है। इसके अलावा इस बाइक में शानदार इंजीनियरिंग भी देखने को मिलती है। इसके चलते ही Raptee.HV की शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये निर्धारित की गई है। बैटरी के लिए कंपनी द्वारा 8 साल की वारंटी दी जा रही है। हालांकि पूरी बाइक की वारंटी 3 साल की है।

चार्जिंग क्षमता बनाती है खास

इस बाइक को इसकी चार्जिंग क्षमता बेहद खास बनाती है। समय की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक बाइक पेट्रोल बाइक में दूरी तय करने में बराबर ही समय लगता है। इस बाइक को हाईवे पर लगे DC फास्ट चार्जर से 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
क्योंकि इसकी राइड के दौरान देश भर में लगे 40 हजार चार्जिंग स्टेशन की सुविधा प्रयोग कर देखी जा चुकी है। इस दौरान बाइक की तकनीक को भी परखा गया है। निर्माताओं का दावा है कि बाइक में 7500 किमी के लंबे सफर के दौरान कोई खराबी नहीं आई। इस बाइक को 1 बार चार्ज कर 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button