New IPO : शेयर बाजार में निवेश की योजना है तो यह है काम की खबर

इनोविजन लिमिटेड ला रही है IPO, 10 मार्च को खुलेगा इश्यू, 12 मार्च तक चलेगा

New IPO : शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को एक शानदार मौका मिलने वाला है। क्योंकि एक प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खोला जा रहा है। इसको लेकर नए निवेशकों के साथ- साथ पुराने निवेशक भी काफी उत्साहित हैं। इनोविजन लिमिटेड मैनपावर, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में काम कर रही है। अब कंपनी द्वारा अपना इनोविजन लिमिटेड (Innovision Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 10 मार्च 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जा रहा है। ऐसे में जो लोग इस IPO पर दांव लगाने की चाहते हैं, उनके लिए यह मौका है।

दरअसल आईपीओ से फंड जुटा कर खर्च करने के लिए भी कंपनी द्वारा योजना बनाई गई है। इसके तहत फ्रेश इश्यू से जो भी राशि मिलेगी, उससे कंपनी संस्थागत विकास के साथ कर्ज चुकाएगी। 51 करोड़ रुपये के कर्जों को आंशिक या पूर्ण रूप से चुकाने के लिए होगा प्रयोग किया जाएगा। वहीं 119 करोड़ रुपये की राशि कंपनी वर्किंग कैपिटल के रूप में रखेगी।

क्योंकि IPO शुरू करने से पहले कंपनी द्वारा अपने पहले पब्लिक आफर के तहत शेयरों का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है। इश्यू 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को खोला जाएगा और 12 मार्च 2026 (वीरवार) तक प्राइस बैंड 521 रुपये से 548 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 10 रुपये) लाट साइज रखा गया है। इस आईपीओ के लिए निवेशकों को कम से कम 27 शेयरों के लिए बोली लगानी पड़ेगी। इसके बाद 27 के गुणकों में निवेश की सुविधा मिल जाएगी।

जानें कंपनी के बारे में

निवेश से पहले हम आपको कंपनी के बारे में बता देते हैं। दरअसल इनोविजन लिमिटेड मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट के साथ -साथ स्किल डेवलपमेंट में काम करती है। कंपनी के 15 जनवरी 2026 तक के आधार पर भारत के 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में कारोबार फैला हुआ है। वहीं निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कंपनी वैबसाइट पर जा कर इसके बारे में अधिक जानकारी जुटा सकते हैं। निवेश विशेष डा. सतीश कुमार के अनुसार निवेश से पहले कंपनी को पूरी तरह से जांच लें। क्योंकि इसमें जोखिम का खतरा भी रहता है।

2550 मिलियन रुपये

इनोविजन लिमिटेड द्वारा इस IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों को शामिल किया गया है। फ्रेश इश्यू में कंपनी 255 करोड़ रुपये यानी 2550 मिलियन रुपये के नए शेयर जारी करने जा रही है। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स 12. 38 लाख शेयर बेचेंगे। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल रणदीप हुंदल और उदय पाल सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button