131Crore Rupees For Team India : टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर धन वर्षा
BCCI देगा टीम को 131 करोड़ रुपयये की इनाम राशि, खिलाड़ियों और अधिकारियों में बंटेगा पैसा
131Crore Rupees For Team India : रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा कर टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। हालांकि करोड़ों भारतीय इस जीत से उत्साहित हैं, लेकिन सबसे अधिक उत्साह दिखाया है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की है कि यह प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 131 करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा। यह ईनाम क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट टीम का सपोर्ट स्टाफ यानी पर्दे के पीछे रह कर काम करने वाली टीम में बांटा जाएगा।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 विश्व कप अपने नाम किया है। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 131 करोड़ रुपये की राशि इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। इस जीत को हर भारतीय क्रिकेटर प्रशंसक ऐतिहासिक मान रहा है। ऐसे में यह इनाम राशि इसको प्रदर्शित करती है। क्योंकि खिलाड़ियों के साथ -साथ सपोर्ट स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान रहता है। बेशक इस स्टाफ के अधिकारी सामने दिखाई नहीं देते, लेकिन इनकी भूमिका अहम होती है।
रविवार को हुआ था फाइनल मुकाबला
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। फाइनल से पहले कई बार भारतीय टीम कमजाेर नजर आई, लेकिन लेकिन आखिरकार बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जुगलबंदी ने टीम को न सिर्फ फाइनल में पहुंचाया, फाइनल में भारतीय टीम को जीत भी दिलवाई। न्यूजीलैंड के सामने रखे पहाड़ जैसे लक्ष्य से ही भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो गई थी, लेकिन फाइनल में पहुंची दूसरी टीम को कमतर नहीं आंका जा सकता।
ऐसे में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम स्वरूप न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी भारत के नाम होने पर यह इनाम राशि दी जा रही है। इसके साथ भारतीय टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने का खिताब भी अपने नाम किया है। पिछली बार टी-20 विश्वकप भी भारत ने ही जीता था। पहली बार ऐसा हुआ है कि पिछली विजेता टीम ही टी-20 विश्व कप को दोबारा जीत रही है।
27.5 करोड़ रुपये का इनाम मिला
फाइनल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 3 मिलियन डॉलर की राशि मिली है। भारतीय रुपये के हसाब से यह राशि करीब 27.5 करोड़ बनती है। हालांकि दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को इनाम राशि के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये मिले हैं। अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा दी जाने वाली राशि से अलग है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा दी जाती है। बेशक इस बार ICC द्वारा इस राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
टी-20 वर्ल्ड के 3 खिताब जीत चुका है भारत
भारतीय क्रिकेट टीम ने बेशक बैक टू बैक दो विश्व कप जीत को इतिहास रच दिया है। वहीं भारतीय टी-20 टीम 3 बार यह प्रतियोगिता जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम 2007, 2024 में भी यह मुकाबला जीत चुकी है। अब 2026 में तीसरी बार भी भारतीय टीम चैंपियन बनी है। जहां एक ओर लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम बनी है, वहीं कुल 3 बार ट्राॅफी जीतने वाली टीम भी बन गई है। 2007 की बात की जाए तो तब भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वहीं 2024 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में खिताब जीता था।
लगातार अपनी धमक दिखा रही है भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम की बात की जाए तो लगातार अपनी धमक दिखा रही है। क्योंकि पछले 20 महीने में तीसरी बार ऐसा मौका आया है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी खिताब जीत लिया हो। क्योंकि इससे पहले जून 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद पिछले साल यानी 2025 मार्च भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब फिर से टी-20 वर्ल्ड कप जीत कर नया इतिहास रच दिया है।










