BCCI Annual Awards : क्रिकेटरों के लिए अवार्ड हुए तय 15 मार्च को दिल्ली में होगा भव्य कार्यक्रम, अंडर 19 व महिला टीम कप्तान भी होंगे सम्मानित

वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर आफ द ईयर और हेड कोच राहुल द्रविड़ को मिलेगा कर्नल सीके नायडू फाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

BCCI Annual Awards : हाल ही में टी-20 विश्वकप जीतने के बाद हर ओर भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों की चर्चा हो रही है। इसकी बीच खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों को अवार्ड दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए 15 मार्च को दिल्ली में भव्य कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर आफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रहे और टीम के हैड कोच राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू फाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक बीसीसीआई द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई है।

समाचारों में कहा जा रहा है कि इस मौके पर इन दोनों महान खिलाड़ियों के साथ-साथ BCCI द्वारा अपने एनुअल अवॉर्ड कार्यक्रम में आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। गौरतलब है कि इसी साल की शुरूआत में भारतीय अंडर -19 क्रिकेट टीम ने म्हात्रे की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। इस दौरान बीसीसीआई द्वारा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार मिलने जा रहा है।

गिल का शानदार प्रदर्शन

इस अवार्ड कार्यक्रम में पहले नाम की बात की जाए तो वह है भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल। गल का प्रदर्शन साल 2025 में बहुत ही उमदा रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन तो किया ही है, साथ ही गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बना कर अपनी प्रतिभा को दिखाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से रन बनाए। इसके अलावा एक दिवसीय फोर्मेट की बात की जाए तो शुभमन गिल ने 490 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के दम पर ही भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रहा। गिल के सभी फोर्मेट का औसत रन 49 रहा है। उन्होंने कुल 1764 रन बना कर अपने आप को साबित किया है।

BCCI Annual Awards: Awards for cricketers finalised; grand ceremony to be held in Delhi on March 15; Under-19 and women's team captains to be honoured
क्रिकेटरों के लिए अवार्ड हुए तय 15 मार्च को दिल्ली में होगा भव्य कार्यक्रम, अंडर 19 व महिला टीम कप्तान भी होंगे सम्मानित

महान बल्लेबाज रहे हैं राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाना है। उनके टेस्ट क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्हाेंने 13288 रन बनाए हैं। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट में 10889 रन बना चुके हैं। अब वे कोच के रूप में काम कर रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। द्रविड के नेतृतव में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। इसमें 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप की जीत भी शामिल है। हालांकि द्रविड़ ने साल 2012 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

शानदार रहा मिताली राज का क्रिकेट करियर

इस सम्मान समारोह में अवार्ड पाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का भी नाम शामिल है। उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में अपनी शुरूआत 1999 में आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय मेच से की थी। वे करीब 23 साल तक अंतरराष्ट्रीय खेलती रही। 16 साल की उम्र से शुरूआत करने वाली मिताली राज 2022 में संन्यास ले लिया था। मिताली ने अपने करियर में 232 वनडे मैच खेलते हुए महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 7805 रन बनाए। यदि टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो उनका करियर बहुत ही शानदार रहा। क्योंकि वे 214 रन बना कर दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय और सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी। वहीं 12 मैचों में उन्होंने 699 रन बना कर स्वयं को साबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button