Ferrari 849 Testarossa : भारत में लांच हुई फरारी की 849 टेस्टारोसा 10.37 करोड़ रुपये कीमत, इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगी गाड़ी
330kmph की अधिकतम स्पीड़ के साथ जबरदस्त फीलिंग, जानें फीचर और विशेषताएं
Ferrari 849 Testarossa : भारत में कार बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। विश्व भर की प्रिसिद्ध कंपनियां अपने बड़े-बड़े माडल भारत के कार बाजार में उतार रही हैं। इसकी कड़ी में फरारी ने भी अपनी 849 टेस्टारोसा कार को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। इसकी कीमत 10.37 करोड़ रुपये रखी गई है। यह गाड़ी 330 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है। इस गाड़ी में कई सारे विशेष फीचर हैं, जो इसको बेहद खास बना रहे हैं। जो लोग लग्जरी के साथ-साथ ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह गाड़ी काफी खास होने वाली है।
फरारी के CEO बेनेडेटो विग्ना का कहना है कि भारत में सुपर कार का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में सुपर कार यूजर्स द्वारा अब ग्लोबल स्तर पर लांच होने के साथ ही नई कारों की मांग की जाती है। हालांकि भारत में फरारी कार दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम हैं। फिलहाल फरारी की डीलरशिप भी सिर्फ दिल्ली और मुंबई में ही है। यह कार भारतीय बाजार में एक्सशोरूम 10.37 करोड़ रुपये से शुरू होगी। इसकी डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू की जाएगी।
प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ी
फरारी की यह कार पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगी। ऐसे में यह कार प्लग-इन हाइब्रिड की श्रेणी में आती है। यह ऐसी कार होती हैं, जिनमें पेट्रोल इंजन के साथ एक बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर की सुविधा होती है। इन्हें चार्ज किया कर प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में इनको पेट्रोल के साथ बिजली पर भी चलाया जा सकता है। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पेट्रोल मोड में चलाई जा सकती है। फरारी की नई कार 849 टेस्टारोसा इसकी श्रेणी की है और इसको भारत में लांच किया जा चुका है।
दमदार इंजन, पावरफुल गाड़ी
यह कार फरारी के दमदार इंजन के साथ आ रही है। इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन ऑफर किया जा रहा है। साथ ही 3 इलेक्ट्रिक मोटर्स भी ऑफर की जा रही हैं। यह दो फ्रंट एक्सेल पर होंगी और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में फिट की गई है। दमदार V8 इंजन 830hp की पावर जेनरेट कर रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक मोटर्स के कुल पावर 1050hp तक बन रही है। इस कार को इसकी स्पीड सबसे अलग बनाती है। क्योंकि गाड़ी केवल 2.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। वहीं गाड़ी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा पर चल सकती है।
7.45kWh की बैटरी
प्लग-इन हाइब्रिड कार होने के कारण इसमें 7.45kWh की बैटरी भी आफर की जा रही है। हालांकि केवल सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर गाड़ी को 16 से 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। गाड़ी में 8-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियर बॉक्स है, एक साथ कार के चारों पहियों को पावर सप्लाई करने में समक्ष है।
नए जमाने के फीचर पुराने जमाने का लुक
इस कार को जहां इसकी आधुनिक विशेषताएं खास बन रही हैं, वहीं इसको देखने पर पुराने जमाने की क्लासिक कार की फीलिंग भी आती है। इसके सामने L-आकार की LED हेडलाइट्स आफर की गई है। यह एक ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से जुड़ी हैं। इससे कार का लुक बेहद आकर्षक लगता है। बड़े अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट छत इसको काफी बेहतर लुक देते हैं। कार के पिछले हिस्से में दो ऊंचे एग्जॉस्ट और स्लिम LED टेल-लैंप्स एग्रेसिव लुक देने में खास भूमिका निभा रहे हैं।
इंटीरियर पर भी खास काम
कंपनी द्वारा कार के इंटीरियर पर भी काफी अच्छा काम किया गया है। क्योंकि 16 इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें कार की सारी जानकारियां ली जा सकती हैं। हालांकि इन्फोमेंट सिस्टम बिना टच वाला है, लेकिन यह अच्छा लुक दे रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि साथ में बैठने वाले सह यात्री के लिए 9 इंच की स्लिम स्क्रीन भी ऑफर की जा रही है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर फिजिकल कंट्रोल बटन ड्राइविंग को अनोखा बना रहे हैं। 7-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा भी निर्माताओं द्वारा दी गई है।










