6800 Cr Investment : इस राज्य में बनेंगे 7830 फ्लैट्स और दुकानें, सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी
13 जिलों के लिए 24 नई हाईटेक सोसायटियों को मिली स्वीकृति, लोगों को मिलेगी आवास सुविधा
6800 Cr Investment : उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 7830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को नए आवासीय और व्यवसायिक स्थल उपलब्ध होंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों का चयन किया गया है। यहां पर 24 नई हाईटेक सोसायटी विकसित होंगी। इससे जहां लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी होंगी, वहीं कारोबार करने के लिए व्यवसायिक स्थल भी मिलेंगे।
इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इसको मंजूरी दे दी है। इसके तहत 6841.85 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाएं शामिल हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 7830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जानी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की चार परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं। इसके लिए 16 मार्च को हुई यूपी रेरा की बैठक में योजना बनाई गई।
मिलेंगे प्लाट, विला और दुकान
इस योजना के तहत इन निर्धारित की गई जगहों पर आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली संपत्ति शामिल हैं। इनमें प्लाट, विला और दुकानों को विकास किया जाना है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर 5218.41 करोड़ के निवेश से 5 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। फिलहाल 2969 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इनमें से तीन व्यावसायिक, एक-एक आवासीय व मिक्स्ड-यूज परियोजना बनाई जानी हैं। वहीं लखनऊ में 132.65 करोड़ के निवेश से चार परियोजनाएं विकसित की जानी हैं। कुल 651 यूनिट्स विकसित होंगी। जिसके तहत 3 आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना तैयार होगी।
आगरा में 312 व मथुरा में 136 यूनिट
परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में 312 आवासीय यूनिट बनाई जाएंगी। इसके लिए 162.75 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। यहां 3 आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। वहीं गाजियाबाद में 3 परियोजनाओं में 83.85 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके तहत 468 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इसमें 3 परियोजनाएं व्यावसायिक और एक आवासीय होगी। मथुरा में 1 आवासीय परियोजना के तहत 136 यूनिट का निर्माण होगा। इसमें 9.13 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। वहीं सहारनपुर में 324.95 करोड़ के निवेश वाली एक आवासीय परियोजना में 803 आवासीय यूनिट्स बनेंगी। जबकि मेरठ जिला में 183.63 करोड़ की एक आवासीय परियोजना में 167 यूनिट्स बनेंगी। बागपत जिला में 11.25 करोड़ की एक व्यावसायिक परियोजना के बनेगी और इसमें 97 यूनिट्स विकसित होंगी।
गोरखपुर में बनेंगी 182 यूनिट्स
परियोजना के तहत गोरखपुर में 182 यूनिट्स का निर्माण होगा और इस पर30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं वाराणसी में 65 यूनिट्स का निर्माण होगा और 11.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बांदा जिला में 86.84 करोड़ रुपये से 501 यूनिट्स वाली एक आवासीय परियोजना का निर्माण होगा। वहीं हापुड़ में 1 व्यवावसायिक परियोजना की योजना है। इसमें 912 यूनिट्स बनाई जाएंगी और 128.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाराबंकी में 567 यूनिट्स का निर्माण होगा। यह सभी यूनिट्स आवासीय होंगी और 459.09 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।










